• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
क़तर प्रधानमंत्री का तीखा बयान – “नेतन्याहू को न्याय के कटघरे में लाया जाए

क़तर प्रधानमंत्री का तीखा बयान – “नेतन्याहू को न्याय के कटघरे में लाया जाए

September 11, 2025
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल

April 19, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका: ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी

April 19, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

क़तर प्रधानमंत्री का तीखा बयान – “नेतन्याहू को न्याय के कटघरे में लाया जाए

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 11, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
क़तर प्रधानमंत्री का तीखा बयान – “नेतन्याहू को न्याय के कटघरे में लाया जाए

दोहा :दोहा में मंगलवार को हुए अभूतपूर्व इस्राइली हमले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। क़तर के प्रधानमंत्री शेख़ मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने बुधवार को चेतावनी दी कि इस हमले ने ग़ाज़ा में बंधकों की रिहाई की सारी उम्मीदें खत्म कर दीं। उन्होंने मांग की कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को न्याय के कटघरे में लाया जाए।

क़तर में हमास नेताओं को निशाना बनाकर किए गए इस्राइली हमले को तेल–समृद्ध खाड़ी क्षेत्र में पहली बार किसी तरह का सीधा हमला माना जा रहा है। अल थानी ने सीएनएन से बातचीत में कहा – “नेतन्याहू ने जो किया, उससे बंधकों की हर उम्मीद खत्म हो गई। क़तर अब भविष्य की युद्धविराम वार्ताओं में अपनी भूमिका को लेकर सबकुछ पुनःआकलन कर रहा है और वॉशिंगटन से अगले कदमों पर चर्चा कर रहा है।”

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब तीन महीने पहले ही ईरान ने क़तर स्थित अमेरिकी एयरबेस पर जवाबी हमला किया था। अब इस घटना ने ग़ाज़ा युद्धविराम की क़तर-प्रायोजित वार्ताओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और अमेरिकी सुरक्षा आश्वासनों को भी धक्का पहुँचाया है।

इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल कात्ज़ ने बुधवार को कहा कि “हम अपने दुश्मनों पर कहीं भी कार्रवाई करेंगे।” वहीं नेतन्याहू ने क़तर से मांग की कि वह या तो हमास नेताओं को बाहर निकाले या उन्हें जवाबदेह ठहराए, “क्योंकि अगर आप नहीं करेंगे, तो हम करेंगे।”

ग़ौरतलब है कि 2012 से क़तर हमास के राजनीतिक ब्यूरो की मेज़बानी करता आ रहा है और यह व्यवस्था अमेरिका की सहमति से हुई थी। मिस्र और अमेरिका के साथ क़तर ग़ाज़ा संघर्ष में प्रमुख मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहा है।

इस बीच इस्राइल ने बुधवार को यमन की राजधानी सना समेत कई हिस्सों में हूती ठिकानों पर भी हमले किए, जिनमें विद्रोहियों के अनुसार 35 लोग मारे गए।

हमास ने कहा कि क़तर में हुए हमलों में उसके छह लोग मारे गए लेकिन शीर्ष नेता बच निकले। संगठन ने इसे इस्राइल की “विफलता” बताया।

व्हाइट हाउस ने भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस्राइली हमले की पहले से जानकारी नहीं थी। ट्रंप ने कहा कि उन्हें सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपने दूत स्टीव विटकॉफ़ को क़तर को चेतावनी देने भेजा, लेकिन तब तक हमला शुरू हो चुका था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह “पूरे हालात से खुश नहीं” हैं और क़तर को अमेरिका का मज़बूत सहयोगी मानते हैं।

कनाडा ने भी इस्राइल के साथ अपने संबंधों की समीक्षा करने की घोषणा की है। यूरोपीय संघ प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि वह इस्राइल के “कट्टरपंथी मंत्रियों” पर प्रतिबंध लगाने और व्यापारिक संबंधों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगी। “ग़ाज़ा में जो कुछ हो रहा है उसने दुनिया की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।”

ग़ाज़ा सिटी में भी इस्राइली सेना ने एक और ऊँची इमारत को ज़मींदोज़ कर दिया। टिबा-2 टॉवर को खाली कराने का आदेश देने के बाद उस पर हमला किया गया। चश्मदीदों ने बताया कि लोग अपनी मामूली ज़रूरत की चीज़ें तक नहीं बचा सके और इमारत ध्वस्त होने के बाद मलबे में धूल से सने खाने–पीने के सामान तलाशते बच्चे नज़र आए।

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में ग़ाज़ा सिटी और उसके आसपास अकाल की आधिकारिक घोषणा की है। इस्राइली हमलों में अब तक 64,656 से अधिक फ़लस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें अधिकांश आम नागरिक हैं।

वहीं 2023 के हमास हमले में इस्राइल में 1,219 लोगों की मौत हुई थी और 251 लोगों को बंधक बनाया गया था। इनमें से अब भी 47 बंधक ग़ाज़ा में मौजूद हैं, जिनमें से 25 के बारे में इस्राइली सेना का कहना है कि वे मारे जा चुके हैं।

Previous Post

मंगल पर जीवन के सुराग? परसिवरेंस रोवर ने नदी-चैनल से जुटाए चमत्कारी नमूने

Next Post

भारत का पाकिस्तान पर करारा वार: आतंक के प्रायोजकों से सबक नहीं चाहिए

Next Post
भारत का पाकिस्तान पर करारा वार: आतंक के प्रायोजकों से सबक नहीं चाहिए

भारत का पाकिस्तान पर करारा वार: आतंक के प्रायोजकों से सबक नहीं चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू
  • भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल
  • होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल
  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In