स्पोर्ट्स डेस्क: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में पारी और 140 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस शानदार जीत से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में पॉइंट्स प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिली, लेकिन टीम अभी भी टॉप-2 में जगह बनाने में नाकाम रही। वर्तमान में भारत तीसरे पायदान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले और श्रीलंका दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
भारत का जीत प्रतिशत वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच से पहले 46.67% था, जो अब बढ़कर 55.56% हो गया है। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज अभी तक इस चक्र में जीत से दूर हैं, चारों मैच हार चुकी है।
WTC पॉइंट्स टेबल अपडेट:
| टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | पॉइंट्स कटौती | पॉइंट्स | प्रतिशत अंक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 36 | 100 |
| श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 16 | 66.67 |
| भारत | 6 | 3 | 2 | 1 | 0 | 40 | 55.56 |
| इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 1 | 2 | 26 | 43.33 |
| बांग्लादेश | 2 | 0 | 1 | 1 | 0 | 4 | 16.67 |
| वेस्टइंडीज | 4 | 0 | 4 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| न्यूज़ीलैंड | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| पाकिस्तान | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| साउथ अफ्रीका | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
मैच की झलक:
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम भारत के गेंदबाजों के सामने मात्र 162 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने चार जबकि जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाकर पारी घोषित की, जिससे टीम ने 286 रनों की बढ़त हासिल की।
भारत के लिए केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक जड़े, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। जडेजा अंत तक नाबाद रहे। चौथे दिन मैच को खत्म करने की रणनीति के तहत भारतीय टीम ने अपनी पारी घोषित की और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को दो सत्रों में 146 रन पर समेटते हुए मैच पारी और 140 रनों से जीत लिया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
