डेस्क:अगले हफ्ते एक और बड़ी कंपनी का आईपीओ खुल रहा है। मिडवेस्ट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी का आईपीओ 15 अक्टूबर से 17 दिसंबर तक खुला रहेगा। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 451 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 14 अक्टूबर को खुलेगा। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में
क्या है प्राइस बैंड
मिडवेस्ट लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड 1014 से 1065 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 14 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14910 रुपये का दांव लगाना होगा।
इस आईपीओ के जरिए कंपनी 250 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल के जरिए 201 करोड़ रुपये जारी करेगी। फ्रेश शेयर से जुटाए 130.30 करोड़ रुपये का प्रयोग फेज II के विस्तार के लिए करेगी। वहीं, 25.70 करोड़ रुपये का प्रयोग सब्सिडियरी के लिए 25.70 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। वहीं, 3.2 करोड़ रुपये का प्रयोग सोलर एनर्जी में करेगी।
किसके लिए कितना हिस्सा?
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा आईपीओ के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए यह आईपीओ 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा।
Midwest Limited 16 ग्रेनाइनट माइंस तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ऑपरेट करती है। वित्त वर्ष 2023 से वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का सीएजीआर 11.63 प्रतिशत, EBITDA में 38.47 प्रतिशत और PAT में 40.53 प्रतिशत का विकास हुआ है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 133.30 करोड़ रुपये रहा है। नेट प्रॉफिट में 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का रेवन्यू 626.20 करोड़ रुपये रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
