मुंबई: अभिनेत्री दीया मिर्जा ने फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान के हालिया व्लॉग में अपने करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह महज 19 साल की थीं और सलमान खान के साथ फिल्म “तुमको ना भूल पाएंगे” की शूटिंग कर रही थीं, तब सलमान ने मजाक में उनसे कहा था कि एक दिन वह उनकी ऑन-स्क्रीन मां का किरदार निभाएंगी।
दीया मिर्जा ने बताया कि उस समय सेट पर एक अभिनेत्री सलमान खान की मां का किरदार निभा रही थीं, जो वास्तविक जीवन में काफी युवा थीं और हाल ही में मां बनी थीं। इसी बात पर चर्चा के दौरान सलमान खान ने हंसते हुए कहा था, “एक दिन तुम भी मेरा मां का रोल करोगी।”
दीया ने फराह खान से बातचीत में कहा कि उस समय यह बात उन्हें काफी अजीब और चौंकाने वाली लगी थी। हालांकि उन्होंने इसे सलमान की मजाकिया टिप्पणी के रूप में लिया, लेकिन यह बात उनके मन में रह गई।
दीया मिर्जा ने यह भी साझा किया कि “तुमको ना भूल पाएंगे” उनकी शुरुआती फिल्मों में से एक थी और इसी फिल्म की फीस से उन्होंने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा था।
यह पूरा किस्सा फराह खान के यूट्यूब व्लॉग के दौरान सामने आया, जहां उन्होंने दीया मिर्जा के घर जाकर उनके जीवन और फिल्मी सफर पर बातचीत की।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत