• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिए ‘स्मरण शक्ति’ मजबूत करने के टिप्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिए ‘स्मरण शक्ति’ मजबूत करने के टिप्स

April 1, 2022
टीपू सुल्तान विवाद में ओवैसी की एंट्री, इतिहास बनाम राजनीति की नई जंग

ओवैसी का बयान: भोशाला फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद, बढ़ा विवाद

May 16, 2026
ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी

ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी

May 16, 2026
हीरो मोटर्स का आएगा आईपीओ

फ्लिपकार्ट का आईपीओ टला, वॉलमार्ट ने मुनाफे पर दिया जोर

May 16, 2026
भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

May 16, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान

May 16, 2026
धुरंधर

धुरंधर 2 जल्द ओटीटी पर, जियोहॉटस्टार पर जून में हो सकती है रिलीज

May 16, 2026
सैफ

‘मैं हूं ना’ में हो सकते थे सैफ अली खान, जानिए कैसे हाथ से निकल गया रोल

May 16, 2026
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

फिक्सिंग विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा

May 16, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट? कोहली का बड़ा बयान

May 16, 2026
खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

May 16, 2026
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व

May 16, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 16 मई 2026

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिए ‘स्मरण शक्ति’ मजबूत करने के टिप्स

कहा- जो भी करें पूरे सजग भाव के साथ करें

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 1, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिए ‘स्मरण शक्ति’ मजबूत करने के टिप्स

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा के तहत  छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों से बात कर रहे हैं । उन्होंने छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का बड़े ही सहज शब्दों में जवाब दिया। साथ ही पढ़ाई के अलावा खेल-कूद के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में लाखों की संख्या में छात्र, शिक्षक और अभिभावक आनलाइन माध्यम से जुड़ें हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का यह पांचवां ‘परीक्षा पे चर्चा 2022’ कार्यक्रम है। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद आफलाइन परीक्षा देने जा रहे 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी काफी तनाव में हैं और प्रधानमंत्री द्वारा आज दिए जाने वाले टिप्स से उन्हें तनाव कम करने में काफी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान देश भर से करीब 20 छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री से सवाल पूछे जाएंगे।

– नमो एप पर एक छात्र ने स्मरण शक्ति से जुड़ा सवाल पूछा। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने ध्यान न रखने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘उस पल को जीने की कोशिश करें। ध्यान को जीवन में सहज तरीके से स्वीकार करना जरूरी है। आप जो भी करें सजग भाव से करें।’  प्रधानमंत्री ने कहा, ‘स्मरण शक्ति का करें विस्तार नई चीजें जुड़ेंगी। मन विचलित हो तो गहरी सांस जरूर लें।

– प्रधानमंत्री ने फिर से पूछे गए सवालों के जवाब में कहा, ‘हताशा और निराशा की वजह को समझने की कोशिश करें और इससे निपटने की कोशिश करें। हताश और निराश करने वाली बातों को जान लें फिर कोशिश करें कि कौन सी चीजें हैं जो सहज तरीके से मोटिवेट करती हैं।’

– प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बच्चों की अपेक्षा और आकांक्षा को बारीकी से आब्जर्व नहीं करते हैं, उन्हें जानने-समझने की कोशिश नहीं करते हैं और दबाव बनाते हैं। यह चिंता का विषय है।’ उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों को सलाह दी कि बच्चों पर अपने सपनों को पूरा करने का दबाव न बनाएं।

– प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, ‘पुराने जमाने में शिक्षकों का परिवार से संपर्क होता था। उन्हें यह पता होता था कि परिवार की अपने बच्चों से क्या अपेक्षाएं हैं और वे क्या सोचते हैं। साथ ही शिक्षकों द्वारा क्या किया जा रहा है यह बच्चों के परिवार अच्छी तरह से जानते थे। यानि शिक्षा चाहे स्कूल में चलती हो या घर में, हर कोई एक ही प्लेटफार्म पर होता था।

– परीक्षा से डर व इसकी तैयारियों को लेकर  छात्रों ने प्रधानमंत्री से सवाल किया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने शिक्षकों व अभिभावकों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अभिभावकों से कहा, ‘आप जो जीवन में करना चाहते थे वो नहीं कर पाए और इसे बच्चों के जरिए हासिल करना चाहते जिसके कारण इनपर प्रेशर होता है। यह चिंता का विषय है।’

– प्रधानमंत्री ने पढ़ाई के साथ खेल-कूद पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘खेल-कूद नई शिक्षा नीति का हिस्सा है। बिना खेले कोई खुल नहीं सकता। शिक्षा के साथ हुनर का महतव भी बढ़ गया है। सदी के मुताबिक हमें बदलना होगा नहीं तो पिछड़ जाएंगे।’

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हम डिजिटल गैजेट के माध्यम से बड़ी आसानी और व्यापक रूप से चीजों को हासिल कर सकते हैं। इसे समस्या नहीं एक मौका मानना चाहिए।’

– छात्रों ने प्रधानमंत्री से  कोरोना महामारी के दौरान आनलाइन पढ़ाई को लेकर सवाल पूछा कि अब आफलाइन मोड में आने के बाद परेशानियां हो रहीं हैं इससे कैसे निबटें। इस पर प्रधानमंत्री ने अपने जवाब में कहा कि माध्यम कोई समस्या नहीं है जो आनलाइन होता है वही आफलाइन भी होता है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कई बार माध्यम नहीं मन समस्या बनता है। समय के साथ माध्यम बदलते रहते हैं।’ प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आनलाइन मोड में जो पाया है उसे आफलाइन मोड में साकार करना है।

– परीक्षा के तनाव को दूर करने को लेकर प्रधानमंत्री ने टिप्स दिया और कहा कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘परीक्षा के अनुभवों को ताकत बनाइए। यह जीवन के छोटे-छोटे पड़ाव हैं। परीक्षा देने वालों को आत्मविश्वास से लबरेज रहना चाहिए।’ प्रधानमंत्री ने आगे कहा अपने किए पर विश्वास कर आगे बढ़ना है।

– छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘त्योहारों के बीच परिक्षाएं होतीं हैं जिसके कारण त्योहारों का आनंद नहीं ले पाते हैं लेकिन यदि परीक्षा को ही त्योहार बना दें तो इसमें अनेकों रंग भर जाएंगे।

– प्रधानमंत्री मोदी से तीन बच्चों ने परीक्षा के लिए तनाव को दूर करने से जुड़े सवाल पूछे।

– छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की सीधी बात

– तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों ने अपनी बनाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई है जिसे प्रधानमंत्री मोदी देख रहे हैं। साथ ही इन छात्रों से पेंटिंग के बारे में बातचीत भी कर रहे हैं।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा के पाचवें संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बात करने तालकटोरा स्टेडियम पहुंचे जहां उनका स्वागत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।

प्रधानमंत्री मोदी की छात्रों के साथ होने वाली इस महत्वपूर्ण चर्चा से जुड़ी तैयारियों को गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय ने अंतिम रूप दिया। इस बारे में बुधवार को प्रधानमंत्री ने बताया था कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है और लाखों लोग इस वार्षिक कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव और अनुभव शेयर कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री पांचवीं बार इस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इसके पहले तीन बार नई दिल्ली में एक संवादात्मक ‘टाउन-हाल ’ प्रारूप में आयोजित किए गए थे। पिछले साल यह कार्यक्रम सात अप्रैल को वर्चुअल आयोजित किया गया था। कोविड-19 महामारी से बाहर आने और परीक्षाओं को आफलाइन मोड में स्थानांतरित करने के मद्देनजर इस वर्ष के परीक्षा पे चर्चा के महत्व को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रेखांकित किया था। शिक्षा मंत्री ने बताया था कि इसकी एक औपचारिक संस्था बन रही है जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे छात्रों से बातचीत करते हैं।

Previous Post

कंगना रनौत ने लॉकअप के बहाने फिर करण जौहर को घेरा

Next Post

चंडीगढ़ पर पूरा कंट्रोल चाहते हैं भगवंत मान, पंजाब विधानसभा में केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव पास

Next Post
भगवंत मान का ऐलान: दिल्ली मॉडल पर चलेगा पंजाब, घर-घर पहुंचेगा सरकारी राशन

चंडीगढ़ पर पूरा कंट्रोल चाहते हैं भगवंत मान, पंजाब विधानसभा में केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव पास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओवैसी का बयान: भोशाला फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद, बढ़ा विवाद
  • ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी
  • फ्लिपकार्ट का आईपीओ टला, वॉलमार्ट ने मुनाफे पर दिया जोर
  • भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
  • महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In