• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वैभव सूर्यवंशी

14 साल के वैभव का तूफ़ान: 42 गेंदों में 144 रन

November 14, 2025
भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

मलबे के नीचे जिंदगी की तलाश: वेनेज़ुएला में भूकंप से भारी तबाही

June 26, 2026
शहबाज़ का छाता बना चर्चा का विषय, ईरानी राष्ट्रपति धूप में चलते रहे

शहबाज़ का छाता बना चर्चा का विषय, ईरानी राष्ट्रपति धूप में चलते रहे

June 26, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज में लौटी रौनक, ओमान के वैकल्पिक मार्ग पर ईरान का विरोध

June 26, 2026
आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर

आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर

June 26, 2026
भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में गिरावट, 2025 हेनले इंडेक्स में 85वें स्थान पर

केंद्र का फैसला: पासपोर्ट आवेदन और री-इश्यू शुल्क बढ़े

June 26, 2026
सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी

June 26, 2026
योगी

मुलायम की विरासत बनाम वर्तमान राजनीति: योगी ने सपा को घेरा

June 26, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

धार्मिक भावनाओं को हथियार बना रही राजनीति: सीएम भगवंत मान का पलटवार

June 26, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैर-घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उद्योग जगत को राहत

June 26, 2026
एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

डिजिटल दौर में एमएसएमई की नई तस्वीर: एआई नौकरियों में 164% उछाल

June 26, 2026
टीवीएस

टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार

June 26, 2026
सुरों की मलिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती

गीत के बोल बने विवाद की वजह, सफाई देने रेडियो पर आईं आशा भोंसले

June 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

14 साल के वैभव का तूफ़ान: 42 गेंदों में 144 रन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 14, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
वैभव सूर्यवंशी

File Photo

स्पोर्ट्स डेस्क:14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर गर्दा उड़ा दिया है। उन्होंने अब एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में ‘शतकीय बम’ फोड़ा है। सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंडिया ए वर्सेस संयुक्त अरब अमीरात मैच में 42 गेंदों में 144 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने दोहा में वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 छक्के और 11 चौके ठोके। सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी ने महज 32 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट कर थी। यह किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज टी20 शतक है। ऋषभ पंत ने 2018 में 32 गेंदों में शतक मारा था। सबसे तेज टी20 शतक का रिकार्ड उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा के नाम है। दोनों ने 28-28 गेंदों में शतक बनाया था।

टी20 में ऐसा करने वाले बने इकलौते

घरेलू क्रिकेट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले सूर्यवंशी ने एक जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया है। वह टी20 क्रिकेट में 35 या उससे कम गेंदों में दो शतक लगाने वाले इकलौते प्लेयर बन गए हैं। सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी लगा चुके हैं। वह आईपीएल शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 30 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी।

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

28 गेंदें: उर्विल पटेल – गुजरात बनाम त्रिपुरा (2024)

28 गेंदें: अभिषेक शर्मा – पंजाब बनाम मेघालय (2024)

32 गेंदें: ऋषभ पंत – दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश (2018)

32 गेंदें: वैभव सूर्यवंशी – भारत ए बनाम यूएई (2025)

मैच की बात करें तो इंडिया ए ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। प्रियांश आर्य (10) का बल्ला नहीं चला। वह रनआउट हुए। इसके बाद, सूर्यवंशी ने आक्रामक मॉड ऑन किया। उन्होंने नमन धीर (23 गेंदों में 24) के संग दूसरे विकेट के लिए 163 रन जोड़े। नमन 11वें और सूर्यवंशी 13वें ओवर में पवेलियन लौटे। सूर्यवंशी के अलावा कप्तान जितेश शर्मा (32 गेंदों में 83) ने दमखम दिखाया। उन्होंने 8 चौके और 6 सिक्स जमाए। नेहल वढेरा ने 9 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 297 का विशाल स्कोर बनाया। मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 14 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित होगा।

Previous Post

भौतिकता पर आध्यात्मिकता का रहे अंकुश : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

विकसित बिहार के लिए वोट: पीएम मोदी ने जनता को कहा— आपने गार्डा उड़ा दिया

Next Post
विकसित बिहार के लिए वोट: पीएम मोदी ने जनता को कहा— आपने गार्डा उड़ा दिया

विकसित बिहार के लिए वोट: पीएम मोदी ने जनता को कहा— आपने गार्डा उड़ा दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मलबे के नीचे जिंदगी की तलाश: वेनेज़ुएला में भूकंप से भारी तबाही
  • शहबाज़ का छाता बना चर्चा का विषय, ईरानी राष्ट्रपति धूप में चलते रहे
  • होर्मुज में लौटी रौनक, ओमान के वैकल्पिक मार्ग पर ईरान का विरोध
  • आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर
  • केंद्र का फैसला: पासपोर्ट आवेदन और री-इश्यू शुल्क बढ़े
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In