• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शहबाज़ का छाता बना चर्चा का विषय, ईरानी राष्ट्रपति धूप में चलते रहे

शहबाज़ का छाता बना चर्चा का विषय, ईरानी राष्ट्रपति धूप में चलते रहे

June 26, 2026
नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती, अमित शाह ने बताया सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण

नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती, अमित शाह ने बताया सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण

June 26, 2026
भारत–ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को नई गति: सीईटीए और डीसीसी 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे

भारत–ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को नई गति: सीईटीए और डीसीसी 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे

June 26, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का संदेश: शांति निर्माण में राष्ट्रीय स्वामित्व और संस्थागत मजबूती पर जोर

June 26, 2026
अमेरिका को भारत का जवाब: ऊर्जा सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं

लोकतांत्रिक संवाद का केंद्र सदन, बाहर नहीं: सीतारमण

June 26, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

घरेलू विवाद ने ली जान, पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या

June 26, 2026
आयकर विभाग का नोटिस, 20 करोड़ की कथित आय से परिवार हैरान

आयकर विभाग का नोटिस, 20 करोड़ की कथित आय से परिवार हैरान

June 26, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल अपडेट: यात्रा से पहले जान लें ताज़ा कीमतें

June 26, 2026
भारत जून में करेगा आयरलैंड का दौरा

भारत-आयरलैंड टी-20: मैच देखने के लिए यहां जानें पूरी डिटेल

June 26, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी-20 विश्व कप: सेमीफाइनल की रेस में कांटे की टक्कर

June 26, 2026
भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

मलबे के नीचे जिंदगी की तलाश: वेनेज़ुएला में भूकंप से भारी तबाही

June 26, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज में लौटी रौनक, ओमान के वैकल्पिक मार्ग पर ईरान का विरोध

June 26, 2026
आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर

आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर

June 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

शहबाज़ का छाता बना चर्चा का विषय, ईरानी राष्ट्रपति धूप में चलते रहे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 26, 2026
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
शहबाज़ का छाता बना चर्चा का विषय, ईरानी राष्ट्रपति धूप में चलते रहे

इस्लामाबाद :  पाकिस्तान की मेजबानी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के पाकिस्तान दौरे के दौरान स्वागत समारोह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ स्वयं तो छाते की छांव में चलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके विशिष्ट अतिथि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची तेज धूप में चलते नजर आते हैं।

वीडियो में एक क्षण ऐसा भी दिखाई देता है जब पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी छाते की ओर बढ़ते हैं, लेकिन शहबाज़ शरीफ़ आगे बढ़ जाते हैं और छाता उनके साथ ही चलता रहता है। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया को नया विषय मिल गया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने मेजबानी के तौर-तरीकों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने चुटकी लेते हुए लिखा कि पाकिस्तान में शायद “अतिथि देवो भव” की जगह “छाता स्वयं भव” की परंपरा चल पड़ी है। किसी ने टिप्पणी की कि मेहमान को धूप और मेजबान को छांव—यह कूटनीति का नया संस्करण है। वहीं कुछ लोगों ने इसे महज एक असावधानी बताया।

हालांकि इस वायरल पल से इतर दोनों देशों के बीच हुई औपचारिक वार्ताएं काफी महत्वपूर्ण रहीं। दोनों पक्षों ने व्यापार, कृषि, प्रौद्योगिकी, सीमा सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और साइबर सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। ईरान ने पाकिस्तान से मांस आयात बढ़ाने में भी रुचि दिखाई।

ईरानी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। हाल के क्षेत्रीय तनावों के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा मानी जा रही है, इसलिए इस दौरे को कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फिलहाल, जिस मुलाकात का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देना था, उसकी सबसे अधिक चर्चा उस छाते की हो रही है, जिसने कुछ मिनटों के लिए इंटरनेट पर कूटनीति से ज्यादा कॉमेडी का विषय बना दिया।

Previous Post

होर्मुज में लौटी रौनक, ओमान के वैकल्पिक मार्ग पर ईरान का विरोध

Next Post

मलबे के नीचे जिंदगी की तलाश: वेनेज़ुएला में भूकंप से भारी तबाही

Next Post
भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

मलबे के नीचे जिंदगी की तलाश: वेनेज़ुएला में भूकंप से भारी तबाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती, अमित शाह ने बताया सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण
  • भारत–ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को नई गति: सीईटीए और डीसीसी 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत का संदेश: शांति निर्माण में राष्ट्रीय स्वामित्व और संस्थागत मजबूती पर जोर
  • लोकतांत्रिक संवाद का केंद्र सदन, बाहर नहीं: सीतारमण
  • घरेलू विवाद ने ली जान, पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In