• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के एजेंडे पर नीति आयोग में चर्चा की

मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के एजेंडे पर नीति आयोग में चर्चा की

December 31, 2025
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

बीजेपी का मिशन संगठन विस्तार, राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन शुरू

May 28, 2026
डी.के. शिवकुमार ने लिया सिद्धारमैया का आशीर्वाद, कर्नाटक की राजनीति गरमाई

डी.के. शिवकुमार ने लिया सिद्धारमैया का आशीर्वाद, कर्नाटक की राजनीति गरमाई

May 28, 2026
मंदिर का धन देवता का, सरकार का नहीं: मद्रास हाई कोर्ट

न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से इनकार नहीं : मद्रास हाईकोर्ट

May 28, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर देश को शुभकामनाएं, विकसित भारत का आह्वान

वीर सावरकर जयंती : प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

May 28, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

ईरान-अमेरिका संघर्ष फिर तेज, बंदर अब्बास के बाद सैन्य कार्रवाई

May 28, 2026
रविवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, बजट वाले दिन होगी ट्रेडिंग

बकरीद पर आज बंद रहे शेयर बाजार और बैंक, निवेशकों की गतिविधियां थमीं

May 28, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सप्लाई पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए गैस सिलेंडर के नए रेट

May 28, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

बकरीद पर यात्रा से पहले चेक करें ईंधन के ताजा दाम

May 28, 2026
नासा की ऐतिहासिक योजना: चंद्रमा पर बनेगा स्थायी मानव बेस

नासा की ऐतिहासिक योजना: चंद्रमा पर बनेगा स्थायी मानव बेस

May 28, 2026
ट्रंप और जेलेंस्की

रूस के हमलों के बीच जेलेंस्की की ट्रंप से अपील, बढ़ी एयर डिफेंस की मांग

May 28, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ओमान पर ट्रम्प की कड़ी टिप्पणी से मचा हड़कंप, कूटनीतिक हलकों में हलचल

May 28, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आगरा में पति का खूनी कदम, पत्नी को घायल कर खुद दे दी जान

May 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के एजेंडे पर नीति आयोग में चर्चा की

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 31, 2025
in देश, बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के एजेंडे पर नीति आयोग में चर्चा की

डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नीति आयोग में प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के एक समूह के साथ बैठक की और 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के सरकार के एजेंडा के प्रमुख स्तंभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज की नई आकांक्षाओं और आवश्कताओं की पूति के लिए संस्थागत क्षमता के नियोजन तथा विस्तार की जरूरत पर बल दिया। इस संवाद का विषय था-आत्मनिर्भरता और संरचनात्मक परिवर्तन: विकसित भारत का एजेंडा।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार विकसित भारत को एक राष्ट्रीय आकांक्षा बताते हुए उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का दृष्टिकोण अब केवल सरकारी नीति नहीं रहा, बल्कि एक वास्तविक जन-आकांक्षा बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन शिक्षा, उपभोग और वैश्विक गतिशीलता के बदलते स्वरूपों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। पीएम मोदी ने कहा कि इन परिवर्तनों के कारण समाज की आकांक्षाएं तथा आवश्यकताएं बढ़ रही हैं, और उन्हें पूरा करने के लिए संस्थागत क्षमता में वृद्धि और अग्रिम अवसंरचना नियोजन की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने इससे आगे वैश्विक क्षमता के निर्माण और वैश्विक एकीकरण को प्राप्त करने के लिए मिशन-मोड सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने दीर्घकालिक वृद्धि को बनाये रखने के लिए उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में मिशन-मोड में सुधार किये जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की नीति-निर्माण प्रक्रिया और बजट निर्धारण 2047 के विजन से दृढ़ता से जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि भारत को वैश्विक कार्यबल और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाना और उसे मजबूत रखना आवश्यक है।

चर्चा के दौरान, अर्थशास्त्रियों ने विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए रणनीतिक सुझाव साझा किये। चर्चाओं का केंद्र बिंदु घरेलू बचत में वृद्धि, मजबूत अवसंरचना विकास और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाकर संरचनात्मक परिवर्तन को तेज़ करना रहा। चर्चा में विशेषज्ञों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका को बहु-क्षेत्रीय उत्पादकता के सक्षमकर्ता के रूप में रेखांकित किया और भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के निरंतर विस्तार पर भी चर्चा की।

अर्थशास्त्रियों की राय में 2025 में हुए अभूतपूर्व बहु-क्षेत्रीय सुधारों की श्रृंखला और आने वाले वर्ष में उनके और अधिक सुदृढ़ीकरण से भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा और इससे देश की बुनियाद मजबूत होगी और नए अवसरों का सृजन होगा।

Previous Post

7 रुपये के टिकट से फतेहगढ़ के किसान ने जीता 1 करोड़

Next Post

26 साल पुराना खून का कर्ज चुकाने सतना पहुंचे DSP संतोष पटेल

Next Post
DSP संतोष पटेल

26 साल पुराना खून का कर्ज चुकाने सतना पहुंचे DSP संतोष पटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजेपी का मिशन संगठन विस्तार, राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन शुरू
  • डी.के. शिवकुमार ने लिया सिद्धारमैया का आशीर्वाद, कर्नाटक की राजनीति गरमाई
  • न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से इनकार नहीं : मद्रास हाईकोर्ट
  • वीर सावरकर जयंती : प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • ईरान-अमेरिका संघर्ष फिर तेज, बंदर अब्बास के बाद सैन्य कार्रवाई
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In