वॉशिंगटन: अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त कार्रवाई के बीच अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने “Worst of the Worst” सूची जारी की है। इस सूची में 25,000 से अधिक आपराधिक अवैध प्रवासियों का विवरण शामिल है, जिनमें 89 भारतीय मूल के लोग भी हैं।
DHS की वेबसाइट WOW.DHS.GOV पर अपराधियों के नाम, फोटो, राष्ट्रीयता और उनके अपराधों की जानकारी सार्वजनिक की गई है। विभाग ने कहा कि यह सूची अमेरिकी नागरिकों को यह दिखाने के लिए बनाई गई है कि किन आपराधिक प्रवासियों को ICE और CBP ने गिरफ्तार किया और किन समुदायों से उन्हें हटाया गया। भारतीय मूल के अमनदीप मुल्तानी और हरजिंदर सिंह को भी ड्रग तस्करी के आरोपों के चलते इस सूची में शामिल किया गया है।
DHS ने स्पष्ट किया कि यह सूची केवल “स्नैपशॉट” है और ट्रंप प्रशासन के दौरान पकड़े गए अपराधियों की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। विभाग ने कहा, “हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक ऐसे हर व्यक्ति को देश से बाहर नहीं किया जाता, जिन्होंने हमारे समुदायों को आतंकित किया।”
डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई का वादा किया था। उनके कार्यकाल में अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर “राष्ट्रीय आपातकाल” घोषित किया गया और क्रिमिनल एलियंस को बाहर निकालने का अभियान तेज किया गया।
हालांकि इस नीति को लेकर विवाद भी बढ़ रहा है। कई राज्यों में इमिग्रेशन छापों के दौरान हिंसक घटनाएँ हुई हैं। डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन नेता DHS की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं और ICE व CBP में सुधारों की मांग कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि ‘Worst of the Worst’ सूची का प्रभाव अमेरिकी इमिग्रेशन नीति, प्रवासी समुदायों की छवि और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार बहस पर पड़ेगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
