• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

कमजोर गढ़ से बड़ी सियासी चाल: नोएडा से अखिलेश यादव का विधानसभा चुनाव अभियान

February 8, 2026
प्रशांत किशोर

चुनावी हलफनामा: प्रशांत किशोर करोड़पति, पत्नी की संपत्ति 100 करोड़ के पार

July 13, 2026
“मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

“मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 13, 2026
प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 13, 2026
लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

July 13, 2026
महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

July 13, 2026
ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

July 13, 2026
फडणवीस

महाराष्ट्र की गेमचेंजर योजना में बड़ा बदलाव, ई-केवाईसी के बाद 92 लाख महिलाएं बाहर

July 13, 2026
दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

July 13, 2026
भारत-रूस ऊर्जा व्यापार में बढ़ोतरी, कच्चे तेल के आयात में तेज़ी

सस्ता रूसी तेल और भारत की ऊर्जा कूटनीति

July 13, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

ओटीटी पर भारतीय सिनेमा का जलवा, पाकिस्तान में खूब देखी जा रही ये फिल्में

July 13, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

छोटे कारोबारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आया हल्का एलपीजी सिलेंडर

July 13, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप समेत 13 वैश्विक नेता, बढ़ा तनाव

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

कमजोर गढ़ से बड़ी सियासी चाल: नोएडा से अखिलेश यादव का विधानसभा चुनाव अभियान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 8, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क : समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति को ज़मीन पर उतारना शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 मार्च से ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’ की शुरुआत नोएडा के दादरी से करेंगे। यह रैली चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। अभियान के समन्वय और संचालन की ज़िम्मेदारी पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी को सौंपी गई है।

नोएडा से रैली की शुरुआत को सपा की राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि गौतमबुद्धनगर और आसपास के इलाकों को अब तक सपा का कमजोर क्षेत्र माना जाता रहा है। ऐसे में यहां से अभियान की शुरुआत कर पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि वह अपने कमजोर माने जाने वाले गढ़ों में भी संगठनात्मक मज़बूती के साथ उतरने को तैयार है। सपा का आकलन है कि इन क्षेत्रों में संगठन को मज़बूत करने से प्रदेश की चुनावी गणित में निर्णायक बदलाव आ सकता है।

विधानसभा चुनावों में करीब 11 महीने शेष रहते हुए शुरू हो रही यह रैली 2022 के चुनावों में हार झेलने वाली विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस करेगी। पार्टी नेताओं को स्थानीय स्तर पर तैयारियों में जुटा दिया गया है, ताकि जनसंपर्क और संगठन विस्तार के जरिए सपा अपनी खोई हुई ज़मीन वापस पा सके।

इसी के साथ समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। पार्टी जिलों से फीडबैक रिपोर्ट मंगा रही है और संभावित प्रत्याशियों को लेकर सर्वे कराए जा रहे हैं। टिकट वितरण में जातीय समीकरणों, क्षेत्रीय स्वीकार्यता और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं को प्राथमिकता देने की रणनीति अपनाई जा रही है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, नोएडा से अभियान की शुरुआत को सपा 2012 के चुनावी अनुभव से जोड़कर देख रही है। उस समय अखिलेश यादव ने गौतमबुद्धनगर से साइकिल यात्रा शुरू की थी और उसी वर्ष पार्टी ने सत्ता हासिल की थी। हालांकि नोएडा को लेकर लंबे समय से एक राजनीतिक मिथक भी रहा है कि जो भी मुख्यमंत्री यहां आता है, वह कुछ ही महीनों में सत्ता गंवा देता है। इसी वजह से अपने मुख्यमंत्रित्व काल में अखिलेश यादव नोएडा नहीं गए थे। 2017 और 2022 में भी उन्होंने चुनावी अभियानों की शुरुआत अन्य जिलों से की, लेकिन सत्ता से दूरी बनी रही।

अब एक बार फिर नोएडा से अभियान की शुरुआत कर समाजवादी पार्टी उस पुराने ‘शुभ संकेत’ को दोहराने की कोशिश में है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में राजनीतिक समीकरण अपने पक्ष में मोड़े जा सकें।

Previous Post

बसपा 2027 के लिए तैयार, मायावती ने ब्राह्मण कार्ड खेलने का संकेत दिया

Next Post

मोहन भागवत बोले: संघ समाज को दिशा देने का काम करता है, राजनीति में नहीं

Next Post
मोहन भागवत

मोहन भागवत बोले: संघ समाज को दिशा देने का काम करता है, राजनीति में नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चुनावी हलफनामा: प्रशांत किशोर करोड़पति, पत्नी की संपत्ति 100 करोड़ के पार
  • “मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास
  • महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In