डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला की गाड़ी पर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि इस हमले में वे बाल-बाल बच गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां फायरिंग की घटना हुई। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया। पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाल नशे में था।
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी की घटना हुई। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गोलीबारी कार्यक्रम स्थल पर हुई। अच्छी बात ये है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कब हुई गोलीबारी?
रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि शादी समारोह से लौटते समय एक बंदूकधारी ने अब्दुल्ला की गाड़ी पर गोली चलाई। इस घटना में जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख और उपमुख्यमंत्री, दोनों बाल-बाल बच गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की, और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।
क्या बोले उपमुख्यमंत्री?
ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में हुई घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस घटना के समय वह, नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला और नासिर साथ मौजूद थे, लेकिन फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम सब एक साथ हैं। पुलिस से पूछा जाना चाहिए कि इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। स्थानीय पुलिस का कोई भी जवान मौके पर मौजूद नहीं था, जो सुरक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

