डेस्क : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हिंसक हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस बर्बरता के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विरोध होना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी काबुल में अस्पताल पर कथित हवाई हमले के बाद की।
खरगे ने कहा कि पाकिस्तान का यह हमला न केवल अफगान सरकार की संप्रभुता का उल्लंघन है, बल्कि मानवता के खिलाफ एक गंभीर अपराध भी है। उन्होंने भारत से अपील की कि वह स्पष्ट रूप से अफगानिस्तान का समर्थन करे और आतंकवाद व सीमा पार हिंसा के खिलाफ एक संयुक्त अंतरराष्ट्रीय मोर्चा तैयार करे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की हताहतियों को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
हमले की पृष्ठभूमि
पाकिस्तान वायु सेना द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर कथित हवाई हमले में सैकड़ों लोग मारे गए और कई घायल हुए। अफगान सरकार के उप प्रवक्ता ने पुष्टि की कि अस्पताल में मौजूद मरीज और स्टाफ इस हमले से प्रभावित हुए हैं।
भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे “कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य” करार दिया है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि ऐसे हमलों का विरोध करें और क्षेत्र में शांति व स्थिरता सुनिश्चित करें।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
