डेस्क : राजधानी में एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग का एक बड़ा रैकेट पुलिस ने धराशायी कर दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने संगम विहार में तीन अलग-अलग गोदामों में छापा मारा और कुल 183 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए। इनमें 154 भरे हुए सिलेंडर और 29 खाली सिलेंडर शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से रेफिलिंग उपकरण, लोहे के पाइप और तराजू भी जब्त किए। इस मामले में शेर सिंह, सूरज परिहार, रघु राज सिंह और जितेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
क्राइम ब्रांच के अधिकारीयों ने बताया कि आरोपी अधिकृत एलपीजी एजेंट थे, लेकिन वे सिलेंडरों को ग्राहकों तक पहुंचाने के बजाय अपने गोदामों में जमा कर रखते थे। इसके बाद वे भरने के बाद कुछ गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरते और उन्हें बाजार में अधिक दाम पर बेचते थे। इस तरह से वह भारी लाभ कमाते थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि राजधानी में एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और काला बाजारी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से न केवल गैस सिलेंडरों की कमी को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, बल्कि काला बाजारी के मामलों में भी सख्ती दिखाई जाएगी।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

