लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने महिला आरक्षण संशोधन बिल संसद में पारित न होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नाम पर रची गई केंद्र सरकार की राजनीतिक साजिश विफल हो गई है।
अजय राय ने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक संसद से पारित हुआ था, लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी सरकार ने इसे अधिसूचित नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे स्पष्ट है कि सरकार महिलाओं को अधिकार देने के बजाय राजनीतिक लाभ लेना चाहती थी।
उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष आधी आबादी को मुद्दा बनाकर परिसीमन के जरिए अपने हित साधना चाहता था, लेकिन विपक्ष की एकजुटता ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया।
अजय राय ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब ऐसी राजनीति को समझ चुकी है और समय आने पर जवाब देगी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
