• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कांग्रेस पर चिपक गया ‘मियां’ मुस्लिम वाला लेबल, खुद मार ली पैर में कुल्हाड़ी

कांग्रेस पर चिपक गया ‘मियां’ मुस्लिम वाला लेबल, खुद मार ली पैर में कुल्हाड़ी

May 5, 2026
हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन

हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन

May 5, 2026
माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

May 5, 2026
9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM

9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM

May 5, 2026
45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

May 5, 2026
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट

May 5, 2026
धर्म की आराधना के लिए करें इन्द्रियों की सुरक्षा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

धर्म की आराधना के लिए करें इन्द्रियों की सुरक्षा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई का बड़ा कदम: आपदा में कर्जदारों को स्वतः मिलेगी बैंकिंग राहत

May 5, 2026
कभी भी फूट सकती है हिंसक स्थिति,अवध ओझा ने किया दावा

नतीजों के बाद बयान में बदलाव, अवध ओझा का यू-टर्न बना राजनीतिक सुर्खी

May 5, 2026
न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

May 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में स्थिरता बरकरार

May 5, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: एफआईआर के लिए सीधे हाई कोर्ट नहीं जा सकेंगे

May 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

रूस-यूक्रेन में ‘डबल सीज़फायर’, लेकिन स्थायी शांति अब भी दूर

May 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कांग्रेस पर चिपक गया ‘मियां’ मुस्लिम वाला लेबल, खुद मार ली पैर में कुल्हाड़ी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 5, 2026
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
कांग्रेस पर चिपक गया ‘मियां’ मुस्लिम वाला लेबल, खुद मार ली पैर में कुल्हाड़ी

गुवाहाटी: असम में कांग्रेस को जिस तरह का झटका लगा है, उससे उसकी राजनीति की जड़ें हिल चुकी हैं। राज्य में पार्टी के दोनों शीर्ष नेता गौरव गोगोई और देबब्रत सैकिया अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए। कांग्रेस ने असम की सत्ता में वापसी के लिए प्रचार में दो तरह के हथियार अपनाए थे, दोनों ही पूरी तरह से फेल हो गए। अगर असम में कांग्रेस के चुनाव परिणाम का विश्लेषण करें तो यह पूरे भारत के लिए एक सबक की तरह है।
असम में चुनाव प्रचार के दौरान गौरव गोगोई की अगुवाई में पार्टी ने बीजेपी पर अटैक के लिए दो तरह के हथियार का इस्तेमाल किया। एक तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार पर निजी हमले शुरू किए। दूसरा जुबीन गर्ग की मौत पर चुनावी रोटियां सेंकने की कोशिश की। लेकिन, यह दोनों ही मुद्दा बैकफायर कर गया।

मुस्लिम-बहुल सीटों तक सिमटी कांग्रेस

असम में कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें मिली हैं। ET की रिपोर्ट के अनुसार तथ्य यह है कि ये सभी सीटें मुस्लिम-बहुल हैं। मतलब, कांग्रेस को वो सीटें मिली हैं, जो कभी वो इत्र कारोबारी बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ के साथ साझा किया करती थी। एआईयूडीएफ के इत्र की खुशबू फीकी पड़ी है तो कांग्रेस को उन सीटों पर सिर छिपाने की जगह मिली है।

खुद ही ‘मियां-मुस्लिम’ पार्टी बन गई कांग्रेस!

मुस्लिम बहुल सीटों से एआईयूडीएफ का बाहर होना और कांग्रेस की पकड़ मजबूत होने का मतलब साफ है कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा असम के वोटरों को लगातार जो संदेश देना चाह रहे थे, उसमें वो सफल हो गए। उन्होंने कांग्रेस को ‘मियां’ पार्टी का तमगा पहनाना चाहा और कांग्रेस ने खुद ही वह तमगा अपने गले में डाल लिया।

हिंदुओं और मूल आदिवासियों से दूर हुई कांग्रेस

  • असम में ‘मियां’ शब्द बांग्लादेश के बंगाली बोलने वाले मुसलमानों के लिए इस्तेमाल होता है।
  • कांग्रेस ‘मियां’ मुसलमानों की पार्टी है, इस ठप्पे ने उसे असम के मूल आदिवासियों और हिंदू वोटरों से पूरी तरह से दूर कर दिया।
  • रही-सही कसर 2023 में हुए परिसीमन ने पूरी कर दी।
  • परिसीमन के बाद असम में मुस्लिम-बहुल विधानसभा सीटों की संख्या 35 से घटकर 22 रह गई है।
  • इनमें से इस बार 19 कांग्रेस के खाते में गई है, 2 पर एआईयूडीएफ जीता है और 1 पर टीएमसी का खाता खुला है।

असम में कांग्रेस को यह हार बहुत चुभ रही होगी

  • असम में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 30% या मोटे तौर पर 75 लाख है।
  • मतलब, कांग्रेस ने अपनी पहुंच इस आबादी के बीच तो मजबूत की है, लेकिन खुद को राज्य के बड़े चुनावी परिदृश्य से बाहर कर लिया है।
  • 6 दलों के साथ गठबंधन भी किया, लेकिन उससे भी कुछ नहीं हुआ।
  • असम के बहुसंख्यक वोटरों की मार ऐसी पड़ी की दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे-असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया अपने-अपने गढ़ों को भी नहीं बचा पाए।
  • गौरव गोगोई, पूर्व सीएम तरुण गोगोई के और देबब्रत सैकिया पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे हैं।
  • गौरव गोगोई की हार इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह दिल्ली में राहुल गांधी के सबसे भरोसेमंद लेफ्टिनेंट हैं, तो लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नंबर-टू नेता।

असम का परिणाम कांग्रेस के लिए बड़ी सबक है

  • कांग्रेस को असम के मतदाताओं ने अपने जनादेश से साफ संदेश दे दिया है।
  • प्रदेश में उसकी सत्ता में वापसी का रास्ता, उन हिंदू और मूल आदिवासी-बहुल सीटों से होकर गुजरता है, जहां के लिए उसने खुद को पराया बना लिया है।
  • कांग्रेस का यह हाल बीजेपी की राजनीति की वजह से नहीं हुआ है।
  • कांग्रेस पार्टी ने खुद बढ़-चढ़कर अपने लिए इसी तरह का चुनावी मैदान तैयार किया है।
  • कांग्रेस केरल से लेकर गुवाहाटी तक जिस रणनीति पर चल रही है, उसने अबकी बार असम में रेड सिग्नल दिखा दिया है।
  • ज्यादा दिन नहीं हुए, जब तेलंगाना के कांग्रेसी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सार्वजनिक तौर पर यह कबूल किया कि ‘कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस’।
  • अबकी बार कांग्रेस को मालूम हुआ है कि इस नीति पर चलने से एक वोट बैंक का वोट तो मिल सकता है, लेकिन अगर मुकाबला बीजेपी जैसी पार्टी से हो तो केरल की तात्कालिक मुस्कान बाकी भारत में बुरे सपने में भी बदल सकती है।
Previous Post

धर्म की आराधना के लिए करें इन्द्रियों की सुरक्षा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट

Next Post
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के 'दांव' की निकाल दी काट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन
  • माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी
  • 9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM
  • 45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा
  • जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In