• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM

9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM

May 5, 2026
हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन

हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन

May 5, 2026
माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

May 5, 2026
45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

May 5, 2026
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट

May 5, 2026
कांग्रेस पर चिपक गया ‘मियां’ मुस्लिम वाला लेबल, खुद मार ली पैर में कुल्हाड़ी

कांग्रेस पर चिपक गया ‘मियां’ मुस्लिम वाला लेबल, खुद मार ली पैर में कुल्हाड़ी

May 5, 2026
धर्म की आराधना के लिए करें इन्द्रियों की सुरक्षा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

धर्म की आराधना के लिए करें इन्द्रियों की सुरक्षा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई का बड़ा कदम: आपदा में कर्जदारों को स्वतः मिलेगी बैंकिंग राहत

May 5, 2026
कभी भी फूट सकती है हिंसक स्थिति,अवध ओझा ने किया दावा

नतीजों के बाद बयान में बदलाव, अवध ओझा का यू-टर्न बना राजनीतिक सुर्खी

May 5, 2026
न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

May 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में स्थिरता बरकरार

May 5, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: एफआईआर के लिए सीधे हाई कोर्ट नहीं जा सकेंगे

May 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

रूस-यूक्रेन में ‘डबल सीज़फायर’, लेकिन स्थायी शांति अब भी दूर

May 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 5, 2026
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM

डेस्क। पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। पार्टी के प्रदेश प्रमुख शमिक भट्टाचार्य ने कहा है कि 9 मई यानी शनिवार को समारोह आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए किस नेता के नाम पर मुहर लगाने जा रही है। फिलहाल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी का नाम रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में भट्टाचार ने साफ किया है कि बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा। खास बात है कि उस दिन रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती भी है। कहा जा रहा है कि इसके चलते ही भाजपा ने 9 मई का दिन चुना है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि शनिवार को कितने मंत्री शपथ लेंगे।

बंगाल का CM कौन बनेगा

खबरें हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार और बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ बैठक कर सकते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि मंगलवार या बुधवार को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच सकते हैं और भाजपा के विधायकों के साथ मीटिंग कर सकते हैं।

पार्टी की राष्ट्रीय संसदीय समिति मुख्यमंत्री और मंत्री पदों के लिए नामों पर मुहर लगाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में भाजपा सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बंगाल के CM का नाम पीएम मोदी, शाह, नवीन और भाजपा के बड़े नेताओं की बैठक में तय होगा। उस दौरान राज्य के नेताओं और केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तरफ से आए इनपुट्स पर भी चर्चा की जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि भट्टाचार्य और अधिकारी को अगले कुछ ही दिनों में दिल्ली तलब किया जा सकता है। वहीं, उनकी बैठक कब और किसके साथ होनी है, यह अब तक साफ नहीं हो सका है।

रेस में कौन

भाजपा ने अब तक नहीं बताया है कि किन नामों पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, रेस में भवानीपुर और नंदीग्राम से जीतने वाले शुभेंदु अधिकारी हो सकते हैं। वह, 2021 में जीतने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और 2026 में दूसरी बार ममता बनर्जी को हराया है। वहीं, लिस्ट में भट्टाचार्य, दिलीप घोष, उत्पल महाराज का नाम भी हो सकता है।

Previous Post

45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

Next Post

माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

Next Post
माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन
  • माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी
  • 9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM
  • 45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा
  • जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In