• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जर्मनी से 77 साल बाद दूसरे विश्व युद्ध का हर्जाना मांगेगा पोलैंड, 1.3 खरब डॉलर की डिमांड

जर्मनी से 77 साल बाद दूसरे विश्व युद्ध का हर्जाना मांगेगा पोलैंड, 1.3 खरब डॉलर की डिमांड

September 1, 2022
खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

May 16, 2026
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व

May 16, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 16 मई 2026

May 16, 2026
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

May 15, 2026
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

जर्मनी से 77 साल बाद दूसरे विश्व युद्ध का हर्जाना मांगेगा पोलैंड, 1.3 खरब डॉलर की डिमांड

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 1, 2022
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
जर्मनी से 77 साल बाद दूसरे विश्व युद्ध का हर्जाना मांगेगा पोलैंड, 1.3 खरब डॉलर की डिमांड

नई दिल्ली:दूसरे विश्व युद्ध के 77 साल बाद पोलैंड ने कहा है कि वह जर्मनी से हर्जाना मांगेगा। इस युद्ध के दौरान नाजी अटैक में पोलौंड के लाखों लोग मारे गए थे। दूसरा विश्व युद्ध 1 सितंबर 1939 से 2 सितंबर 1945 तक लड़ा गया था। आज से 83 साल पहले यानी 1 सितंबर 1939 में हिटलर के नेतृत्व वाले नाजी जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण कर कब्जा कर लिया था। अब पोलैंड उस आक्रमण का हर्जाना मांगेगा। पोलैंड के शीर्ष राजनेता ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार नाजियों द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनके देश पर कब्जा करने के लिए जर्मनी से हर्जाना मांगेगी। सत्तारूढ़ दल के मुख्य नेता जारोस्लाव काजिंस्की ने कहा कि ऐसा करना पोलैंड का “दायित्व” है। काजिंस्की पोलैंड के मुख्य पॉलिकी मेकर हैं।

पोलैंड आधिकारिक तौर पर मरम्मत की मांग करेगा

नाजी अटैक की बरसी पर पौलैंड ने अपने नुकसान का अनुमान लगाया है। पोलैंड का कहना है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जब नाजी जर्मनी ने उनके देश पर आक्रमण किया था तब उससे 6.2 ट्रिलियन ज्लॉटी (1.32 ट्रिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ था। देश के सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी नेताओं ने गुरुवार को कहा कि पोलैंड आधिकारिक तौर पर मरम्मत की मांग करेगा। बता दें कि गुरुवार को पोलैंड ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें नाजी जर्मनी द्वारा अटैक के बाद नुकसान का खुलासा किया गया है।

युद्ध का पहला शिकार था पोलैंड

पोलैंड की दक्षिणपंथी सरकार का तर्क है कि उनका देश युद्ध का पहला शिकार था। लेकिन पड़ोसी देश जर्मनी ने उन्हें पूरी तरह से मुआवजा नहीं दिया। पोलैंड का कहना है कि जर्मनी अब यूरोपीय संघ के भीतर उसके प्रमुख भागीदारों में से एक है। 1 सितंबर, 1939 को नाजी जर्मनी ने बमबारी के साथ पोलैंड पर हमला किया था। जब तक हिटलर दूसरा विश्व युद्ध हार नहीं गया तब तक पौलैंड पूरे 5 साल तक नाजी जर्मनी के कब्जे में रहा था। इस युद्ध में हुए भीषण नुकसान को लेकर पोलैंड पिछले काफी समय से विचार कर रहा था। लगभग 30 अर्थशास्त्रियों, इतिहासकारों और अन्य विशेषज्ञों की एक टीम ने 2017 से इस रिपोर्ट पर काम किया है। हालांकि इस मुद्दे ने द्विपक्षीय तनाव जरूर पैदा कर दिया है।

पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा ने डांस्क के पास वेस्टरप्लाटे प्रायद्वीप में कहा कि युद्ध “हमारे इतिहास की सबसे भयानक त्रासदियों में से एक” था। वेस्टरप्लाटे प्रायद्वीप वही जगह है जहां सबसे पहली बार नाजी सेना ने आक्रमण किया था। उन्होंने कहा, “न केवल इसलिए कि इसने हमारी आजादी या हमारे देश को हमसे छीन लिया, बल्कि हमारे राष्ट्र के लिए यह अपूरणीय क्षति इसलिए भी थी क्योंकि इस अटैक से पोलैंड के लाखों नागरिक पीड़ित हुए। उन्हें संघर्ष करना पड़ा।”

पहले भी नुकसान का अनुमान जारी कर चुका है पोलैंड

पोलैंड ने इससे पहले भी अपने नुकसान का अनुमान लगाया था। 2019 से सत्ताधारी पार्टी के सांसद ने कहा था कि पोलौंड को $850 अरब का नुकासन हुआ था। हालांकि अब ये बढ़कर 1300 अरब बताया जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी लॉ एंड जस्टिस (PiS) ने 2015 में सत्ता संभालने के बाद से कई बार मुआवजे की मांग की है, लेकिन पोलैंड ने आधिकारिक तौर पर ये नहीं कहा कि उसे कितने डॉलर चाहिए।

काजिंस्की ने एक समाचार सम्मेलन में कहा, “जो राशि पहले पेश की गई थी, उसे सबसे सीमित व पुराने तरीकों का इस्तेमाल करके अपनाया गया था, इसलिए इसका बढ़ना संभव था।” जर्मनी के प्रति जुझारू रुख रखने वाली पार्टी ने बर्लिन के साथ संबंधों को तनावपूर्ण बना दिया है। ये पार्टी जर्मनी पर निशाना साधकर अपने इलाकों में वोट मांगती रही है।

Previous Post

तीस्ता सीतलवाड़ की बेल पर बोला सुप्रीम कोर्ट- महिला को राहत का हक

Next Post

श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर सुपर-4 में बनाई जगह

Next Post
श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर सुपर-4 में बनाई जगह

श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर सुपर-4 में बनाई जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास
  • वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व
  • आज का राशिफल – 16 मई 2026
  • नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार
  • संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In