• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर सुपर-4 में बनाई जगह

श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर सुपर-4 में बनाई जगह

September 2, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर सुपर-4 में बनाई जगह

अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 2, 2022
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर सुपर-4 में बनाई जगह
नई दिल्ली:श्रीलंका ने बांग्लादेश को एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी के करो या मरो मैच में 2 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर-4 में जगह बना ली है, जहां उसका सामना अफगानिस्तान से होगा। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। श्रीलंका ने जीत के लिए मिले 184 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में आठ विकेट पर हासिल कर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर रास्ता दिखा दिया। श्रीलंका ने 184 रन का पीछा करते हुए 158 रन पर कप्तान शनाका के रूप में अपने आखिरी बल्लेबाज को खो दिया था। इसके बाद चमिका करुणारत्ने (16) और असिता फर्नांडो (10) ने 10 गेंदों में 26 रन जोड़कर अपनी टीम को बेहद करीबी मुकाबले में जीत दिलाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने मजबूत शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 45 रन जोड़े। चरित असलंका (01), दनुष्का गुनथलिका (11) और भानुका राजपक्षे (02) के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान शनाका ने मेंडिस के साथ मोर्चा संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। मेंडिस ने 37 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाए, जबकि शनाका ने 33 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 45 रन की पारी खेली।

सुपर-4 में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत

मेंडिस और शनाका के प्रयासोंं के बावजूद श्रीलंका 158 रन पर अपने सभी बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर संकट में थी, लेकिन करुणात्ने और फर्नांडो के प्रयासों ने उसे जीत दिलाई। करुणारत्ने 10 गेंदों पर 16 रन बनाने के बाद 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। इसके बाद फर्नांडो ने तीन गेंदों पर 10 रन बनाए, जिसमें 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगाया गया विजयी चौका शामिल था। इस जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर-4 में जगह बना ली है, जहां उसका सामना शनिवार को अफगानिस्तान से होगा।

इससे पहले अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, महमूदुल्लाह और मोसादेक हुसैन की आक्रामक पारियों के दम पर बांग्लादेश ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

बांग्लादेश का श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह सर्वाधिक स्कोर है। पारी का आगाज करते हुए मेहदी हसन मिराज ने 26 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए। विकेटों के गिरने के बीच अफीफ हुसैन (22 गेंद में 39 रन) और अनुभवी महमुदुल्लाह (22 गेंद में 27 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 57 रन की आक्रामक साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। अफीफ ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के तो वहीं महमूदुल्लाह ने एक चौका और एक छक्का लगाया।

मोसादेक हुसैन ने आखिरी ओवरों में नौ गेंद की नाबाद पारी में चार चौकों की मदद से 24 रन बनाकर टीम के स्कोर को 183 के पार पहुंचाया। बांग्लादेश ने आखिरी पांच ओवरों में 60 रन बटोरे। टीम के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने 22 गेंद में 24 रन का योगदान दिया।

श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने दो -दो विकेट लिये। पदार्पण कर रहे असिथा फर्नांडो (51 रन पर एक विकेट) ने पारी के तीसरे ओवर में शब्बीर रहमान (पांच रन) को पवेलियन की राह दिखाकर श्रीलंका को पहली सफलता दिलायी।
मेहदी हसन मिराज ने चौथे ओवर में महीश तीक्षना की गेंद पर छक्का और पांचवें ओवर में फर्नांडो के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगा कर रन गति को तेज किया। फर्नांडो के इस ओवर से बांग्लादेश ने 18 रन बटोरे।

अगले ओवर में मेहदी हसन मिराज ने एक और चौका जड़ा जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 55 रन हो गया। सातवें ओवर में गेंदबाजी के आये हसरंगा ने मेहदी हसन मिराज को बोल्ड कर 26 गेंद में 38 रन की उनकी पारी को खत्म किया। अगले ओवर में चमिका करुणारत्ने की उछाल लेती गेंद पर मुशफिकुर रहीम (चार रन) विकेटकीपर मेंडिस को कैच देकर आउट हुए।
कम होती रन गति को पटरी पर लाने के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने जोखिम उठाकर नौवें और 10वें ओवर में चार गेंद पर तीन चौके जड़े। तीक्षना ने 11वें ओवर में उन्हें बोल्ड करके उनकी पारी को खतरनाक होने से पहले ही रोक दिया।

इसके बाद अफीफ हुसैन और महमुदुल्लाह तेजी से रन बटोरे। अफीफ इस दौरान ज्यादा आक्रामक रहे। उन्होंने 13वें ओवर में हसरंगा और 16वें ओवर में फर्नांडो के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाया तो वहीं महमुदुल्लाह ने यही काम पारी के 15वें ओवर में हसरंगा के खिलाफ किया।

दोनों की अर्धशतकीय साझेदारी को मदुशंका ने 17वें ओवर में अफीफ को आउट कर तोड़ा। 18वें ओवर में हसरंगा ने महमुदुल्लाह को चलता किया। इसके के बाद मोसादेक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंका के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। आखिरी ओवर में तस्कीन अहमद (नाबाद 11) ने भी छक्का लगाया जिससे टीम ने 180 के स्कोर को पार किया।

Previous Post

जर्मनी से 77 साल बाद दूसरे विश्व युद्ध का हर्जाना मांगेगा पोलैंड, 1.3 खरब डॉलर की डिमांड

Next Post

आर्थिक संकट से उबरेगा श्रीलंका? 2.9 अरब डॉलर का राहत पैकेज देने को तैयार IMF

Next Post
श्रीलंका में गहराया ईंधन संकट, अगले सप्ताह से सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद करने के आदेश

आर्थिक संकट से उबरेगा श्रीलंका? 2.9 अरब डॉलर का राहत पैकेज देने को तैयार IMF

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In