• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा

शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा

July 9, 2026
रक्षा से ऊर्जा तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नई रफ्तार; मोदी यात्रा में सहयोग के 18 नए आयाम

रक्षा से ऊर्जा तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नई रफ्तार; मोदी यात्रा में सहयोग के 18 नए आयाम

July 9, 2026
अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

H-1B वीजा धोखाधड़ी जांच: प्रतिभा का स्वागत हो, लेकिन शोषण पर सख्ती जरूरी

July 9, 2026
अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त

अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त

July 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी को कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, निगरानी में संचालित होंगे फ्रीज किए गए बैंक खाते

July 9, 2026
शिंदे के दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

शिंदे के दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

July 9, 2026
ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम से रफ्तार पकड़ेगा भारत का हरित भविष्य : पीएम मोदी

ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम से रफ्तार पकड़ेगा भारत का हरित भविष्य : पीएम मोदी

July 9, 2026
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ यूरेनियम निर्यात समझौते को अंतिम रूप दिया: प्रधानमंत्री अल्बानीज

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ यूरेनियम निर्यात समझौते को अंतिम रूप दिया: प्रधानमंत्री अल्बानीज

July 9, 2026
भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई तकनीकी साझेदारी, PACTS लॉन्च

भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई तकनीकी साझेदारी, PACTS लॉन्च

July 9, 2026
बाढ़-भूकंप या आग से मकान हुआ तबाह तो किरायेदारों को राहत, जानें कानून के ये प्रावधान

बाढ़-भूकंप या आग से मकान हुआ तबाह तो किरायेदारों को राहत, जानें कानून के ये प्रावधान

July 9, 2026
सैफ

सैफ अली खान ने माना ‘धुरंधर’ का असर, कहा- भारतीय सिनेमा को मिली नई दिशा

July 9, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

ईरान का पलटवार: अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले का दावा, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

July 9, 2026
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में शुरू की वनडे सीरीज की तैयारी, 2027 विश्व कप पर नजर

July 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 9, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीतिक
Reading Time: 2 mins read
A A
0
शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा

डेस्क :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार सुबह ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। करीब 30 मिनट तक चली इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव जमीन पर बैठकर शंकराचार्य से चर्चा करते नजर आए। दोनों के बीच गोसंरक्षण, राम मंदिर से जुड़े मुद्दों और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से बातचीत हुई।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य गोमाता के सम्मान और संरक्षण को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय सम्मान दिलाने का मार्ग तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले और गोसेवा से जुड़े लोग वर्तमान परिस्थितियों से दुखी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता को महंगाई और परेशानियों के अलावा कुछ नहीं दिया है। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के फैसले का उल्लेख करते हुए भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा।

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में चढ़ावे की चोरी महापाप मानी जाती है, लेकिन सरकार इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) केवल औपचारिकता निभा रहा है। अखिलेश ने मांग की कि मंदिर परिसर में कार्यरत सभी लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कराई जाए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के कई नेता उनसे संपर्क में हैं और पार्टी के भीतर असंतोष का माहौल है। साथ ही विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही है। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार दौरा करने के बावजूद कथित चोरी का खुलासा नहीं हो सका।

इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी राम मंदिर से जुड़े कथित घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्रवाई की बातें तो की जा रही हैं, लेकिन वास्तविक और कठोर कार्रवाई तब होगी जब प्रदेश में नया मुख्यमंत्री आएगा। उन्होंने अपनी 81 दिवसीय ‘गोरक्षार्थ-धर्मयुद्ध’ यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेशभर में लोगों से संवाद के दौरान अधिकांश लोगों ने गाय को माता का दर्जा देने का समर्थन किया, जबकि सरकार उसे केवल एक पशु के रूप में देखती है।

उल्लेखनीय है कि पिछले चार महीनों में अखिलेश यादव और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों की मुलाकात मार्च में लखनऊ में हुई थी।

Previous Post

शिंदे के दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

Next Post

टीएमसी को कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, निगरानी में संचालित होंगे फ्रीज किए गए बैंक खाते

Next Post
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी को कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, निगरानी में संचालित होंगे फ्रीज किए गए बैंक खाते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रक्षा से ऊर्जा तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नई रफ्तार; मोदी यात्रा में सहयोग के 18 नए आयाम
  • H-1B वीजा धोखाधड़ी जांच: प्रतिभा का स्वागत हो, लेकिन शोषण पर सख्ती जरूरी
  • अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त
  • टीएमसी को कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, निगरानी में संचालित होंगे फ्रीज किए गए बैंक खाते
  • शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In