डेस्क : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने घोषणा की है कि वह आगामी दिसंबर में अपने देश लौटकर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने खिलाफ चल रहे सभी मामलों का कानूनी तरीके से सामना करेंगी और न्यायपालिका पर भरोसा रखती हैं।
भारत में रह रहीं शेख हसीना ने एक वर्चुअल संबोधन में कहा कि उनके साथ अवामी लीग के कई वरिष्ठ नेता भी बांग्लादेश लौटेंगे और न्यायिक प्रक्रिया में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी या किसी भी तरह के खतरे का अंदेशा है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने देश लौटने के फैसले पर कायम हैं।
हसीना ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की बहाली और जनता के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की अपील भी की।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। इसके बाद उनके खिलाफ कई मामलों में कार्रवाई हुई और विभिन्न अदालतों में मुकदमे चल रहे हैं। अब उनके दिसंबर में स्वदेश लौटने और अदालत में आत्मसमर्पण करने की घोषणा को बांग्लादेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत