मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की चर्चाओं के बीच सांसद सुप्रिया सुले ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एनडीए में जाने को लेकर चल रही अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है।
सुप्रिया सुले ने कहा कि राजनीति में इस तरह की चर्चाएं और कयास समय-समय पर सामने आते रहते हैं, लेकिन पार्टी ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी अपने मौजूदा राजनीतिक रुख पर कायम है।
उन्होंने हाल ही में शरद पवार और महाराष्ट्र के नेताओं के बीच हुई मुलाकातों को लेकर भी सफाई दी। सुले ने कहा कि हर मुलाकात को राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखना सही नहीं है। कई बार नेता व्यक्तिगत या सामान्य बातचीत के लिए भी मिलते हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ समय से शरद पवार की पार्टी के भविष्य के रुख को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ राजनीतिक मुलाकातों और बयानों के बाद एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के एनडीए के साथ जाने की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हुई थी। हालांकि, सुप्रिया सुले ने इन कयासों को खारिज कर दिया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत