• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
औरंगाबाद के उसी मैदान में रैली करेंगे उद्धव, जहां राज ठाकरे ने किया था शक्ति प्रदर्शन

दशहरा रैली पर आर या पार के मूड में उद्धव ठाकरे की ‘सेना’

September 21, 2022
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज में भारत को राहत, 11 जहाज सुरक्षित निकले

June 24, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश

June 24, 2026
जब मां ने बेचे जेवर, तब जन्मी एक क्रिकेटर की उड़ान

जब मां ने बेचे जेवर, तब जन्मी एक क्रिकेटर की उड़ान

June 24, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में बेंच, इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू की उम्मीद

June 24, 2026
अमेरिका से रिकॉर्ड एलपीजी आयात, भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा

अमेरिका से रिकॉर्ड एलपीजी आयात, भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा

June 24, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

मुहर्रम और वीकेंड का असर, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

June 24, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

June 24, 2026
फिल्मी इतिहास का दिलचस्प पल: राज कपूर ने दिलीप कुमार को किया सम्मानित

फिल्मी इतिहास का दिलचस्प पल: राज कपूर ने दिलीप कुमार को किया सम्मानित

June 24, 2026
सलमान खान ने 19 साल की दीया मिर्जा से कहा था—एक दिन तुम मेरी मां का रोल करोगी

सलमान खान ने 19 साल की दीया मिर्जा से कहा था—एक दिन तुम मेरी मां का रोल करोगी

June 24, 2026
स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

कम बजट में सुरक्षित अकेली यात्रा: महिलाओं के लिए स्मार्ट ट्रैवल गाइड

June 24, 2026
ईशान कोण का रहस्य: जहाँ से घर की ऊर्जा जन्म लेती है

ईशान कोण का रहस्य: जहाँ से घर की ऊर्जा जन्म लेती है

June 24, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 24 जून 2026

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

दशहरा रैली पर आर या पार के मूड में उद्धव ठाकरे की ‘सेना’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 21, 2022
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
औरंगाबाद के उसी मैदान में रैली करेंगे उद्धव, जहां राज ठाकरे ने किया था शक्ति प्रदर्शन

File Photo

मुंबई:उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की मंजूरी मिले या नहीं, वह यहां शिवाजी पार्क मैदान में पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली करेगी। मुंबई के पूर्व महापौर मिलिंद वैद्य के नेतृत्व में शिवसेना नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएमसी के अधिकारियों से मुलाकात कर रैली आयोजित करने की अनुमति के लिए उनके आवेदन की स्थिति के बारे में पूछताछ की।

उन्होंने कहा, ‘हमें अनुमति मिले या नहीं, बालासाहेब ठाकरे के शिवसेना कार्यकर्ता रैली के लिए शिवाजी पार्क में एकत्र होंगे। प्रशासन हमें अनुमति दे या मना कर दे। हम (शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए) अपने फैसले पर बहुत दृढ़ हैं।’ वैद्य ने कहा, ‘अगर हमें कोई जवाब नहीं मिला, तो भी बालासाहेब के शिवसेना कार्यकर्ता दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क में इकट्ठा होंगे।’

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला समूह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला प्रतिद्वंद्वी खेमा, दोनों ने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी है।

शिवसेना अपनी स्थापना के समय से ही शिवाजी पार्क में दशहरा रैली कर रही है। बीएमसी ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं लिया है। दोनों गुटों ने विकल्प के रूप में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए मैदान में रैली करने की अनुमति को लेकर भी आवेदन किया है। पिछले हफ्ते शिंदे खेमे को बीकेसी में रैली करने की मंजूरी मिली थी।

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को शिवाजी पार्क में रैली करने की अनुमति मिलनी चाहिए और अगर अनुमति नहीं मिलती है तो उसे कानून का सहारा लेना चाहिए।

पवार ने कहा, ‘अगर शिंदे खेमे के लिए बीकेसी मैदान उपलब्ध कराया गया है, तो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले समूह को शिवाजी पार्क में रैली करने की अनुमति दी जानी चाहिए। राज्य को इन दोनों पक्षों (उनकी संबंधित रैलियों में) के विचार सुनने दें।’

Previous Post

राहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा पर प्रशांत किशोर का सवाल, बताया- गुजरात से करना चाहिए था शुरू

Next Post

कच्चा तेल सस्ता होने के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

Next Post
पेट्रोल- डीजल के दाम

कच्चा तेल सस्ता होने के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • होर्मुज में भारत को राहत, 11 जहाज सुरक्षित निकले
  • उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश
  • जब मां ने बेचे जेवर, तब जन्मी एक क्रिकेटर की उड़ान
  • वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में बेंच, इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू की उम्मीद
  • अमेरिका से रिकॉर्ड एलपीजी आयात, भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In