कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पूछे जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा, ”बेहतर होता यदि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव वाले राज्य गुजरात से या फिर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों से की होती।” आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इस यात्रा की शुरूआत तमिलनाडु से हुई है, जो कि कश्मीर में जाकर खत्म होगी।
आपको यह भी बता दें कि इस साल की शुरुआत में प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी। हालांकि, कांग्रेस ने पीके के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
अलग विदर्भ राज्य की मांग कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने अलग राज्य के सपने को साकार करने के लिए क्षेत्र के लोगों द्वारा एकजुट प्रयास करने का आह्वान किया।
भाजपा के एक पूर्व विधायक आशीष देशमुख ने अलग राज्य की मांग को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। पीके ने कहा, “अगर लोगों में आशा है तो एक अलग विदर्भ राज्य के विचार को आगे बढ़ाया जा सकता है।” उन्होंने कहा, “आंदोलन केंद्र तक पहुंचना चाहिए। इसका राष्ट्रीय प्रभाव होना चाहिए। अभियान समाज से उभरना चाहिए।”
प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने एक राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में काम करना बंद कर दिया है। अब वह लोगों के लिए काम करना चाहते हैं न कि किसी पार्टी के लिए।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
