• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ममता के इस सुझाव से गदगद हुए कांग्रेसी, बोले- भाजपा को हराने के लिए इसी की जरूरत

ममता बनर्जी बोलीं- भारत के आर्थिक हाल श्रीलंका से बदतर

April 4, 2022
आर्थिक दबाव में मालदीव ने भारत से बढ़ाई करेंसी स्वैप सहायता की मांग

आर्थिक दबाव में मालदीव ने भारत से बढ़ाई करेंसी स्वैप सहायता की मांग

April 19, 2026
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल

April 19, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका: ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी

April 19, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

ममता बनर्जी बोलीं- भारत के आर्थिक हाल श्रीलंका से बदतर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 4, 2022
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
ममता के इस सुझाव से गदगद हुए कांग्रेसी, बोले- भाजपा को हराने के लिए इसी की जरूरत

File Photo

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि भारत की आर्थिक स्थिति श्रीलंका से भी ज्यादा खराब है। उन्होंने इस परेशानी पर चर्चा करने के लिए केंद्र  से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे पर केंद्र से सवाल किए। खास बात है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की सरकार अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘भारत की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। श्रीलंका में लोग विरोध के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। आर्थिक स्थिति खराब है। भारत के आर्थिक हालात बदतर हैं।’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह श्रीलंका के साथ भारत की तुलना नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि केंद्र को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल और जबरन लोकतंत्र को नियंत्रित करने के बजाय समाधान खोजना चाहिए कि इस संकट से कैसे पार होंगे।’

बीरभूम नरसंहार के पीड़ितों के परिवारों को नियुक्ति पत्र देने के बाद सीएम बनर्जी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, ‘कोई योजना नहीं है। ईंधन की कीमतें 13 दिनों में 11 बार बढ़ी हैं। प्रोविडेंट फंड पर ब्याज कम हो गया है। रेलवे से लेकर बैंक तक सबकुछ बिक गया है। कई राज्यों को उनके हिस्से का जीएसटी नहीं मिल रहा है।’

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल से बात हुई। उन्होंने कहा कि वे शिकायत कर रहे थे कि केंद्र उनके राज्य के हिस्से का जीएसटी नहीं दे रहा है। उन्होंने यूक्रेन से लौटे छात्रों को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘सरकार के पास उन छात्रों को देने के लिए कोई पैसा नहीं है, जो यूक्रेन से लौटे हैं। केंद्र क्यों छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने की अनुमति नहीं दे रहा है? मैंने केंद्र को पत्र लिखा है। यह मेरा दुर्भाग्य है। अगर हम वहां होते (केंद्र में) तो हमें यह साफ करने में एक मिनट लगता।’ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्च में राज्यसभा मे बताया था कि यूक्रेन से करीब 22 हजार 500 छात्र लौटे हैं।

सरकार के खिलाफ सीएम बनर्जी ने खोला है मोर्चा!
मार्च में बनर्जी ने गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों और विपक्षी दलों को पत्र लिखा और बैठक बुलाने का आह्वान किया था। उन्होंने आरोप लगाए थे कि भाजपा देशभर में सियासी विपक्ष के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘कई मुख्यमंत्री शिकायत कर रहे हैं। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें जीएसटी का हिस्सा नहीं मिल रहा है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को राज्यों के राज्यपाल के साथ परेशानियां हैं। सभी राज्यों को साथ आना होगा। अगर राज्यों के बीच तालमेल होगा, तो हम अपनी मांगें उठा सकते हैं।’

Previous Post

दिवालिया घोषित सुपरटेक में नहीं डूबेगा किसी फ्लैट धारक का पैसा

Next Post

शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मारी

Next Post
गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम

शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आर्थिक दबाव में मालदीव ने भारत से बढ़ाई करेंसी स्वैप सहायता की मांग
  • पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू
  • भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल
  • होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल
  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In