• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
स्वामी चिदम्बरानन्द के ख़िलाफ़ आपराधिक षड्यंत्र, संत समाज में आक्रोश

स्वामी चिदम्बरानन्द के ख़िलाफ़ आपराधिक षड्यंत्र, संत समाज में आक्रोश

September 30, 2022
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी

April 17, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

April 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

April 17, 2026
माँ स्वस्थ, बच्चा सुरक्षित: पोस्टपार्टम देखभाल की अहमियत

ममता पर मातम: मां ने 4 साल की बेटी की जान ली, खुद भी मौत की कोशिश

April 17, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

मतदान से पहले ही बढ़त: गुजरात में भाजपा का दबदबा, 700 से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध

April 17, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने असम जाने को कहा

April 17, 2026
प्रकाश राज

प्रकाश राज के खिलाफ रामायण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज

April 17, 2026
राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

April 17, 2026
पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

स्वामी चिदम्बरानन्द के ख़िलाफ़ आपराधिक षड्यंत्र, संत समाज में आक्रोश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 30, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वामी चिदम्बरानन्द के ख़िलाफ़ आपराधिक षड्यंत्र, संत समाज में आक्रोश

इंदौर: अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वती जी महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा व अध्यक्ष, अखिल भारतीय संत समिति के ख़िलाफ़ कुत्सित व् अत्यंत कुंठित मानसिकता से ग्रसित एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बयान बाज़ी कर खुद को प्रख्यात करने का अनर्गल प्रयास किया है।

भारत भूषण गौड़ नामक इस व्यक्ति ने स्वामी चिदम्बरानन्द को गाली-गलौज करते हुए उनके विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की हैं। इस मामले में देश भर के संतों ने स्वामी चिदम्बरानन्द के समर्थन में एक स्वर में अपनी आवाज़ मुखर की है। उनका कहना है कि एक संत जिन्होंने वर्षों से सनातन संस्कृति के प्रचार, हिन्दू एकीकरण व् राष्ट्रीय-धार्मिक-सामाजिक सुधार हेतु अपना संपूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया, उनके खिलाफ ऐसी अभद्र व् अपमानजनक टिप्पणी के द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास किया जा रहा है जिस पर त्वरित सख़्त कार्रवाई की जाने की आवश्यकता है।

अभी हाल ही में एक न्यूज़ चैनल पर साक्षात्कार के दौरान स्वामी चिदम्बरानन्द जी ने गांधी परिवार की असलियत से सभी को रूबरू कराया था। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कड़वी सच्चाई का पर्दाफ़ाश करने के चलते गुर्गों ने इस प्रकार की घिनौनी साजिश को अंजाम देना शुरू कर दिया है।

ऑन द डॉट के सूत्रधार-संस्थापक आदित्य तिक्कू ने इस सन्दर्भ में अपना रोष प्रकट करते हुए कहा कि मैंने महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्द जी महाराज के साथ लगभग 12 वर्षों से निरंतर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य किया है और उनके जैसा राष्ट्र के लिए पूर्ण रूप से समर्पित, ईमानदार व् मुखर व्यक्ति नहीं देखा। निश्चित रूप से स्वामी चिदम्बरानन्द जी की प्रभावशाली छवि को तार-तार करने व् उनको बदनाम करने के उद्देश्य से यह कुचक्र रचा जा रहा है जिसमें किसी राष्ट्र व् सनातन धर्म विरोधी रैकेट की भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आ रही है। ये वही संकीर्ण ओछी मानसिकता के लोग हैं जो ज़रा से रूपये की लालसा में अल्लाह के नाम पर या अज़ान के लिए हिन्दू कथाओं को रोकने का दुष्कर्म करने वाले अधर्मियों के विरूद्ध एक शब्द नहीं बोल पाते। एक सच्चा देश भक्त भारत माता के लिए, अपने देश, अपने धर्म संस्कृति के लिए निःस्वार्थ भाव से ख़ून-पसीना एक कर रहा है, तो उसके मार्ग को रोकने हेतु घटिया षड्यंत्र रच, उसको मानसिक, शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक हर स्तर पर नुकसान पहुंचा कर, बदनाम कर उसे ख़त्म करने का एक मौका नहीं छोड़ते।

स्वामी चिदम्बरानन्द जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल पर इस मामले में अपने विचार प्रकट करते हुए लिखा, “राष्ट्र धर्म के पक्ष में मैं, तब से मुखर हूँ जब प्रायः एक भी वक्ता, कथाकार, संत, महात्मा खुलकर नहीं बोलते थे। तब से ही एक वर्ग मुझे अनगिनत गालियां देता रहा है पर मैंने कभी उनकी चिंता नहीं की व् अपने कार्यों में सतत संलग्न रहा। मेरे कार्यों के सुखद परिणाम भी प्राप्त हुए जिसमें सर्वाधिक प्रमुख पवित्र व्यासपीठ से विधर्मी गुणगान का समाप्त हो जाना है पर इतने वर्षों में इतनी घृणित टिप्पणी किसी ने नहीं की। मैंने आज तक किसी भी व्यक्ति को उसके निजी जीवन या उसके व्यक्तित्व पर कोई टिप्पणी नहीं की। पर ऐसे अमर्यादित-अधर्मी लोगों ने मुझे जान से मार डालने तक की धमकियां दी पर मैं न कभी हार मानने वाला था, न हूँ और न कभी मानूंगा।

स्वामी जी के खिलाफ़ ऐसे घिनौने बयान पर देश और प्रदेशवासियों से लेकर संत समाज में अत्यंत आक्रोश है। अमर्यादित टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की तत्काल गिरफ्तारी और आपराधिक षड्यंत्र रचने के लिए एफआईआर की मांग की जा रही है।

ग़ौरतलब है, मात्र 11 वर्ष की आयु में अपने घर को छोड़ स्वामी चिदम्बरानन्द गुरु की शरण में आये और 05 वर्ष निरंतर सेवा, साधना व् स्वाध्याय के बाद उन्होंने अकेले ही पूरे भारत में सनातन धर्म व् संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया और इस दिशा में आगे बढ़े व वैश्विक स्तर पर अमेरिका और यूरोप में भी स्वामी जी ने भारी मात्रा में लोगों को सनातन धर्म से जोड़ा। इसके साथ ही घर वापसी (वैदिक पद्धति से धर्मांतरण) के इच्छुक अनेकों मुस्लिमों व ईसाइयों को खुले हृदय से सनातन धर्म में शामिल भी किया।

Tags: On the dot Hindi
Previous Post

कहीं जीवनभर, कहीं 50 साल रहा एक अध्यक्ष; 6 दलों में दशकों तक नहीं हुए थे चुनाव

Next Post

थम नहीं रही खींचतान, अशोक गहलोत को कांग्रेस दफ्तर में देख पायलट समर्थकों ने खूब लगाए नारे

Next Post
थम नहीं रही खींचतान, अशोक गहलोत को कांग्रेस दफ्तर में देख पायलट समर्थकों ने खूब लगाए नारे

थम नहीं रही खींचतान, अशोक गहलोत को कांग्रेस दफ्तर में देख पायलट समर्थकों ने खूब लगाए नारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में
  • भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी
  • महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत
  • लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In