नई दिल्ली:पंजाबी फिल्मों के मशहूर सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो गए हैं। सिनेमा जगत में कदम रखने से पहले उन्होंने कनाडा में कई तरह के काम किए हैं। वह अपनी पत्नी रवनीत कौर के साथ कनाडा में रहा करते थे। गिप्पी ग्रेवाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कनाडा में रहकर टॉयलेट साफ करने जैसे काम भी किए ताकि किसी तरह से रोजी-रोटी चल सके।
कभी अखबार बांटा करते थे गिप्पी ग्रेवाल
गिप्पी ग्रेवाल ने बताया कि अखबार बांटना और टॉयलेट साफ करना जैसे काम करके भी उनके दिल को खुशी मिलती थी क्योंकि कहीं न कहीं इसके जरिए जो पैसा आता उससे उन्हें अपना म्यूजिक करियर आगे बढ़ाने में मदद मिल रही थी। गिप्पी ग्रेवाल जल्द ही फिल्म ‘हनीमून’ में जैस्मिन भसीन के साथ काम करते नजर आएंगे।
गिप्पी कनाडा में साफ करते थे टॉयलेट
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में गिप्पी ग्रेवाल ने बताया, ‘हमारी बदकिस्मती है कि हमें सिखाया गया है कि टॉयलेट साफ करना जैसे काम अच्छे नहीं होते। यह बहुत गंदा काम है। जब मैं कनाडा में था तो मैंने क्लीनिंग की नौकरी की है, इसमें पोछा मारना भी शामिल था। मुझे टॉयलेट्स भी साफ करने को दिए जाते थे।’
टॉयलेट क्लीनिंग के मिलते थे एक्स्ट्रा पैसे
गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि जब वह इस तरह के कामों को करने लग गए तो उन्हें समझ में आया कि यह सब पूरी तरह से सामान्य है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसमें कोई शर्मिंदगी नहीं होती थी। मुझे यह सब करने के लिए एक्स्ट्रा पैसे मिलते थे और मैं खुशी-खुशी यह सब किया करता था। बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल और आज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक बहुत मशहूर चेहरा हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

