• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारतवंशी ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचा

भारतवंशी ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचा

October 24, 2022
टीपू सुल्तान विवाद में ओवैसी की एंट्री, इतिहास बनाम राजनीति की नई जंग

ओवैसी का बयान: भोशाला फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद, बढ़ा विवाद

May 16, 2026
ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी

ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी

May 16, 2026
हीरो मोटर्स का आएगा आईपीओ

फ्लिपकार्ट का आईपीओ टला, वॉलमार्ट ने मुनाफे पर दिया जोर

May 16, 2026
भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

May 16, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान

May 16, 2026
धुरंधर

धुरंधर 2 जल्द ओटीटी पर, जियोहॉटस्टार पर जून में हो सकती है रिलीज

May 16, 2026
सैफ

‘मैं हूं ना’ में हो सकते थे सैफ अली खान, जानिए कैसे हाथ से निकल गया रोल

May 16, 2026
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

फिक्सिंग विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा

May 16, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट? कोहली का बड़ा बयान

May 16, 2026
खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

May 16, 2026
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व

May 16, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 16 मई 2026

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

भारतवंशी ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 24, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतवंशी ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचा

लंदन:भारतवंशी ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। वे भारतीय मूल के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो ब्रिटेन के पीएम पद तक पहुंचे हैं। यही नहीं, ऋषि सुनक ईसाई बाहुल्य ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम हैं। वे ब्रिटेन के पहले गैर-श्वेत प्रधानमंत्री भी हैं। दरअसल पेनी मॉर्डंट ने ब्रिटिश पीएम की रेस से अपना नाम वापस ले लिया है जिससे सुनक का रास्ता साफ हो गया है। कंजर्वेटिव पार्टी के कई चर्चित सांसदों ने जॉनसन के खेमे को छोड़ते हुए सुनक का समर्थन किया था। इनमें पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल, कैबिनेट मंत्री जेम्स क्लेवर्ली और नदीम जहावी शामिल हैं। प्रीति पटेल खुद भारतीय मूल की पूर्व ब्रिटिश मंत्री हैं जिन्होंने पिछले महीने लिज ट्रस के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी को सुनक को नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए।

पटेल ने सुनक को तब समर्थन दिया जब पार्टी के आधे से अधिक सांसदों ने पहले ही सार्वजनिक रूप से सुनक की उम्मीदवार को अपना समर्थन दे दिया था। दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार रात को यह कहते हुए प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया था कि वापसी के लिए ‘‘यह सही समय नहीं है।’’ इससे 42 वर्षीय सुनक के लिए दिवाली पर जीत की संभावना और बढ़ गई। प्रधानमंत्री पद की दौड़ में एकमात्र प्रतिस्पर्धी ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ की नेता पेनी मोर्डंट थीं।

देश के लिए काम करना चाहते हैं- सुनक

पूर्व चांसलर सुनक ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कहा था कि वह ‘‘देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने, अपनी पार्टी को एकजुट करने और देश के लिए काम करना चाहते हैं।’’ उन्होंने पद की दावेदारी के लिए तय अंतिम समयसीमा सोमवार स्थानीय समयानुसार दो बजे तक 100 से अधिक सांसदों का समर्थन प्राप्त कर प्रतिस्पर्धा में एक ठोस बढ़त हासिल कर ली थी। जिसके बाद शाम को घोषणा की गई कि सुनक ब्रिटेन के अगले पीएम होंगे।

सुनक की जीत बड़ी राजनीतिक उलटफेर

सुनक की जीत बड़ी राजनीतिक उलटफेर है, क्योंकि पिछले महीने ही उन्हें पार्टी नेतृत्व को लेकर हुए चुनाव में लिज ट्रस से हार का सामना करना पड़ा था। सुनक की साथियों के बीच लोकप्रियता पार्टी सदस्यों के मतदान में प्रतिबिंबित नहीं हुई थी। ट्रस ने पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुले विद्रोह के बाद सिर्फ 45 दिनों के बाद बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी थी।

नवीनतम प्रचार अभियान में सुनक ने कहा, ‘‘मैं समस्याओं से निपटने के लिए आपसे एक अवसर मांग रहा हूं।’’ सुनक ने विरासत में मिलने वाले आर्थिक संकट का संदर्भ देते हुए कहा कि वह पिछले सप्ताह ट्रस द्वारा घोषित ‘विनाशकारी’ कर कटौती वाले बजट का अनुपालन कर सफल नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन महान देश है लेकिन बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है और इसलिए मैं पार्टी का नेता और आपका अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए मैदान में हूं।’’ सुनक ने सरकार के स्तर पर ‘‘ ईमानदारी रखने, पेशेवर रवैया अपनाने और जवाबदेह रहने का वादा किया।’’ उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए वह दिन-रात काम करेंगे।

Previous Post

इमरान खान के चुनाव लड़ने पर कोई रोक नहीं, हाईकोर्ट ने दी राहत; लेकिन यहां फंसा है मामला

Next Post

टीचर कपड़ों में हाथ डालते हैं, मना करने पर मिलती है फेल करने की धमकी; छात्रा ने सुनाई आपबीती

Next Post
टीचर कपड़ों में हाथ डालते हैं, मना करने पर मिलती है फेल करने की धमकी; छात्रा ने सुनाई आपबीती

टीचर कपड़ों में हाथ डालते हैं, मना करने पर मिलती है फेल करने की धमकी; छात्रा ने सुनाई आपबीती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओवैसी का बयान: भोशाला फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद, बढ़ा विवाद
  • ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी
  • फ्लिपकार्ट का आईपीओ टला, वॉलमार्ट ने मुनाफे पर दिया जोर
  • भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
  • महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In