लखनऊ:आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों से 20 प्रतिशत अधिक राजस्व वसूली का लक्ष्य विभागीय अधिकारियों को दिया है। पड़ोसी राज्यों से बिना सीमा शुल्क के होने वाले शराब के व्यापार पर प्रभावी रोक लगाएं और दुकानों की नियमित जांच की जाए।
आबकारी मंत्री ने गुरुवार को गन्ना संस्थान में विभाग की पहली समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की विभाग से बहुत अपेक्षाएं हैं। उन्होंने 100 दिन की कार्ययोजना बनाते हुए लक्ष्य आधारित काम करें। हमारा प्रयास राजस्व में वृद्धि करना होना चाहिए, जिससे विकास के काम तेज हो सके। विकास होगा तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। अधिकारी जिले स्तर पर भी योजना में बनाकर काम करें। जिलों में तैनात अधिकारी नियमों से काम करें, कोई भी लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी प्रवर्तन के काम को और कारगर बनाएं। अवैध शराब बनाने पर पूरी तरह से अंकुश लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी एक टीम के रूप में सक्रिय होकर काम करें। उन्होंने बताया कि मार्च 2022 तक 36,208.44 करोड़ रुपये राजस्व मिला है। बैठक में विशेष सचिव आबकारी निधि गुप्ता वत्स, आबकारी आयुक्त सेंथिल पंडियन सी, अपर आबकारी आयुक्त दिव्य प्रकाश गिरि व डा. योगेंद्र सिंह आदि थे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
