• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शिवसेना के बाद अब NCP ने भी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन को ठुकराया

घर के बाहर प्रदर्शन पर बोले पवार, हड़ताली कर्मचारियों को किया जा रहा गुमराह

April 12, 2022
समस्याओं के समुचित समाधान का पथ है अनेकान्तवाद — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

समस्याओं के समुचित समाधान का पथ है अनेकान्तवाद — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

May 18, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

May 18, 2026
यूएई के परमाणु संयंत्र के पास ड्रोन हमला, बोला- जवाब देने का पूरा अधिकार

यूएई के परमाणु संयंत्र के पास ड्रोन हमला, बोला- जवाब देने का पूरा अधिकार

May 18, 2026
नाइजीरिया के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर आतंकी हमला, 17 पुलिस प्रशिक्षुओं की मौत

नाइजीरिया के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर आतंकी हमला, 17 पुलिस प्रशिक्षुओं की मौत

May 18, 2026
एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन

एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन

May 17, 2026
मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला

मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला

May 17, 2026
संकट में CM विजय? AMMK चीफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI जांच की करेंगे मांग

संकट में CM विजय? AMMK चीफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI जांच की करेंगे मांग

May 17, 2026
तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?

तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?

May 17, 2026
जोधपुर में गैंगरेप के बाद डबल सुसाइड: बड़ी बहन ने लगाई फांसी, छोटी ने खाया जहर

जोधपुर में गैंगरेप के बाद डबल सुसाइड: बड़ी बहन ने लगाई फांसी, छोटी ने खाया जहर

May 17, 2026
केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग! किसे- क्या मिलेगा जानिए

केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग! किसे- क्या मिलेगा जानिए

May 17, 2026
Healthy Snack: मूंग दाल से बनाएं टेस्टी पॉपकॉर्न, मिनटों में तौयार होगा हाई-प्रोटीन स्नैक

Healthy Snack: मूंग दाल से बनाएं टेस्टी पॉपकॉर्न, मिनटों में तौयार होगा हाई-प्रोटीन स्नैक

May 17, 2026
बंगाल में अब अशोक स्तंभ, शुभेंदु ने हटाया ममता बनर्जी का बिस्वा बांग्ला लोगो; रंग भगवा

बंगाल में अब अशोक स्तंभ, शुभेंदु ने हटाया ममता बनर्जी का बिस्वा बांग्ला लोगो; रंग भगवा

May 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

घर के बाहर प्रदर्शन पर बोले पवार, हड़ताली कर्मचारियों को किया जा रहा गुमराह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 12, 2022
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
शिवसेना के बाद अब NCP ने भी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन को ठुकराया

File Photo

अमरावती:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने मुंबई स्थित अपने आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन का हवाला देते हुए रविवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के हड़ताली कर्मचारियों के मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है और उकसाया जा रहा है।

पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती में एनसीपी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने यह भी कहा कि जो लोग एमवीए सरकार से सत्ता छीनने के लिए बेताब हैं, वे केंद्र की शक्ति का दुरुपयोग करके राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। पवार ने कहा, ‘राज्य सरकार राज्य परिवहन के कर्मचारियों के मुद्दों को हल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है लेकिन उनका नेतृत्व गलत हाथों में चला गया है। कुछ लोग राज्य परिवहन कर्मियों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे घर (मुंबई में) जो हुआ वह कोई संकट नहीं है, इसे कोई महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।’

एमएसआरटीसी हड़ताली कर्मचारियों के एक समूह ने शुक्रवार दोपहर दक्षिण मुंबई के पेडर रोड स्थित पवार के बंगले ‘सिल्वर ओक’ के बाहर अचानक उग्र विरोध प्रदर्शन किया था, जब वह घर पर थे। कर्मियों ने पवार पर उनकी मदद के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया था। पवार ने कहा, ‘पिछले दो दिनों की घटनाओं से संकेत मिलता है कि राज्य परिवहन कर्मियों को कुछ लोगों ने उकसाया और गुमराह किया। राजनीतिक जीवन में एक व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जबकि उनमें से कुछ प्रायोजित होते हैं और कुछ स्थितिजन्य होते हैं।’

पवार ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार ने सुनिश्चित किया कि 1993 में हुए बम विस्फोटों के तीन दिनों के भीतर मुंबई सामान्य हो जाए। उन्होंने कहा, ‘मुंबई विस्फोट शुक्रवार 12 मार्च, 1993 को हुआ था। हितधारकों के ठोस प्रयासों से, हमने सुनिश्चित किया कि मुंबई सही रास्ते पर वापस आ जाए। विस्फोटों के तीन दिन बाद, मुंबई में 100 प्रतिशत कारखाने, 100 प्रतिशत स्कूल और कॉलेज शुरू हुए।’

पवार ने भाजपा नीत केंद्र पर देश में सांप्रदायिक नफरत और दुश्मनी की राजनीति करने का आरोप लगाया। पवार ने कहा, ‘हिंदुओं और मुसलमानों, दलितों और गैर-दलितों के बीच कुछ हलकों में दरार पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। हमें इसकी जांच करनी चाहिए।’ राकांपा प्रमुख ने कहा, ‘हालांकि राज्य में सत्ता एमवीए के हाथों में है, लेकिन स्थिति आसान नहीं है। सत्ता से दूर हुए लोग इसे हथियाने के लिए बेताब हैं। केंद्र के हाथों में सत्ता का इस्तेमाल करके वे राज्य में सरकार को अस्थिर करने के लिए तैयार हैं।’

पवार ने यह भी कहा कि एमवीए नेताओं के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाए जा रहे हैं और उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा एमवीए के दो मंत्रियों- अनिल देशमुख और नवाब मलिक- की गिरफ्तारी का हवाला दिया। इस मौके पर राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और राकांपा के अन्य नेता मौजूद थे। पवार ने आरोप लगाया कि जब ईंधन की कीमत में वृद्धि और महंगाई के मुद्दे गंभीर रूप धारण कर रहे हैं, तो लोगों का ध्यान ‘न्यायसंगत और वैध मुद्दों’ से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि धार्मिक आधार पर समाज में दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

Previous Post

थानों और तहसीलों में नहीं की सुनवाई तो अफसरों पर होगी कार्रवाई, CM योगी ने दिए सख्‍त निर्देश

Next Post

मुंबई: जुहू इलाके में इस्कॉन मंदिर में करंट लगने से श्रद्धालु की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार

Next Post
दो माह बाद हत्याकांड का खुलासा, कब्र से निकाला युवती का शव

मुंबई: जुहू इलाके में इस्कॉन मंदिर में करंट लगने से श्रद्धालु की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • समस्याओं के समुचित समाधान का पथ है अनेकान्तवाद — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च राजकीय सम्मान
  • यूएई के परमाणु संयंत्र के पास ड्रोन हमला, बोला- जवाब देने का पूरा अधिकार
  • नाइजीरिया के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर आतंकी हमला, 17 पुलिस प्रशिक्षुओं की मौत
  • एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In