• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अमूल ब्रांड के हेड RS सोढ़ी की कार पलटी, अस्पताल में भर्ती

आरएस सोढ़ी का अमूल के प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा, जयन मेहता को अंतरिम कमानw

January 10, 2023
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

आरएस सोढ़ी का अमूल के प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा, जयन मेहता को अंतरिम कमानw

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 10, 2023
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमूल ब्रांड के हेड RS सोढ़ी की कार पलटी, अस्पताल में भर्ती

File Photo

नई दिल्ली: आरएस सोढ़ी ने सोमवार को गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया। जीजीएमएमएफ अमूल ब्रांड के तहत अपने उत्पादों की मार्केटिंग करती है। इस बारे में संपर्क करने पर सोढ़ी ने पीटीआई-भाषा से इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सेवा विस्तार पर था। निदेशक मंडल ने मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

सोढ़ी 40 साल से अधिक समय पहले एक बिक्री अधिकारी के रूप में जीसीएमएमएफ में शामिल हुए थे और जून, 2010 में इसके प्रबंध निदेशक बने थे। वह पिछले दो साल से सेवा विस्तार पर थे। वह भारतीय डेयरी संघ के अध्यक्ष भी हैं।

जयन मेहता को कमान

डेयरी क्षेत्र की सहकारी दिग्गज कंपनी ने अंतरिम अवधि के लिए जयन मेहता को अपना एमडी नियुक्त किया है। सोढ़ी को हटाने का फैसला अमूल ब्रांड का संचालन करने वाली किसान सहकारी संस्था गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) की बोर्ड बैठक में लिया गया। अगले कुछ महीनों में एक नए एमडी की घोषणा की जाएगी।

कौन हैं आरएस सोढ़ी

सोढ़ी पहली बार 1982 में अमूल में वरिष्ठ बिक्री अधिकारी के रूप में शामिल हुए थे। 2000-2004 तक उन्होंने इसके मार्केटिंग जनरल मैनेजर के रूप में कार्य किया। जून 2010 में, उन्हें एमडी के रूप में प्रमोट किया गया। 2017 में, एमडी के रूप में उनके कार्यकाल को और पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया था।

जुलाई 2022 में सोढ़ी को देश के डेयरी उद्योग के शीर्ष संगठन इंडियन डेयरी एसोसिएशन के अध्यक्ष चुना गया था। सितंबर में इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट में बोलते हुए, सोढ़ी ने दावा किया कि वैश्विक दुग्ध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी अगले 25 वर्षों में 23 प्रतिशत से लगभग दोगुनी होकर 45 प्रतिशत होने का अनुमान है।

Previous Post

आइडीबीआइ खरीदने की दौड़ में चार कंपनियां

Next Post

मतांतरण गंभीर मुद्दा है, इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

Next Post
आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई

मतांतरण गंभीर मुद्दा है, इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In