• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नसबंदी वाले दूल्हे की तरह है मेरी स्थिति.. कांग्रेस पर भड़के हार्दिक पटेल

नसबंदी वाले दूल्हे की तरह है मेरी स्थिति.. कांग्रेस पर भड़के हार्दिक पटेल

April 14, 2022
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

“मोदी कहां हैं?” विदेश दौरे को लेकर संजय राउत का केंद्र पर हमला

May 18, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 38, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी मंजूरी

May 18, 2026
समस्याओं के समुचित समाधान का पथ है अनेकान्तवाद — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

समस्याओं के समुचित समाधान का पथ है अनेकान्तवाद — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

May 18, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

May 18, 2026
यूएई के परमाणु संयंत्र के पास ड्रोन हमला, बोला- जवाब देने का पूरा अधिकार

यूएई के परमाणु संयंत्र के पास ड्रोन हमला, बोला- जवाब देने का पूरा अधिकार

May 18, 2026
नाइजीरिया के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर आतंकी हमला, 17 पुलिस प्रशिक्षुओं की मौत

नाइजीरिया के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर आतंकी हमला, 17 पुलिस प्रशिक्षुओं की मौत

May 18, 2026
एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन

एलेवे राजस्थान टैलेंट उत्सव 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रोनिल बने चैम्पियन

May 17, 2026
मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला

मोदी जी, आप चुप क्यों हैं? राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर बोला तीखा हमला

May 17, 2026
संकट में CM विजय? AMMK चीफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI जांच की करेंगे मांग

संकट में CM विजय? AMMK चीफ ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-CBI जांच की करेंगे मांग

May 17, 2026
तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?

तबाही आने वाली है? वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को चेताया, क्या कहा?

May 17, 2026
जोधपुर में गैंगरेप के बाद डबल सुसाइड: बड़ी बहन ने लगाई फांसी, छोटी ने खाया जहर

जोधपुर में गैंगरेप के बाद डबल सुसाइड: बड़ी बहन ने लगाई फांसी, छोटी ने खाया जहर

May 17, 2026
केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग! किसे- क्या मिलेगा जानिए

केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग! किसे- क्या मिलेगा जानिए

May 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

नसबंदी वाले दूल्हे की तरह है मेरी स्थिति.. कांग्रेस पर भड़के हार्दिक पटेल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 14, 2022
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
नसबंदी वाले दूल्हे की तरह है मेरी स्थिति.. कांग्रेस पर भड़के हार्दिक पटेल

File Photo

नई दिल्ली: चुनाव लड़ने के संकेत देने के एक दिन बाद पाटीदार नेता और गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने बुधवार को अपनी ही पार्टी पर जमकर निशाना साधा। हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी पर उन्हें ‘अनदेखा’ करने का आरोप लगाया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 2015 के एक मामले में हार्दिक को बड़ी राहत देते हुए उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने के संकेत दिए। उन्होंने फैसले के बाद ट्वीट कर लिखा, “सिर्फ चुनाव लड़ना ही मेरा मकसद नहीं है, बल्कि गुजरात के लोगों की सेवा मजबूती से कर पाऊं यही मेरा उद्देश्य है। आज से तीन साल पहले एक झूठे मुकदमे में मुझे दो साल की सजा सुनाई थी लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने दो साल की सजा पर रोक लगाई है, मैं न्यायपालिका का हृदय से धन्यवाद करता हूं।”

हालांकि इस बीच कांग्रेस पर उन्हें “अनदेखा” करने का आरोप लगाते हुए, हार्दिक ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया: “पार्टी में मेरी स्थिति उस नवविवाहित दूल्हे के जैसी है, जिसे नसबंदी से गुजरना पड़ा हो।” उन्होंने खोडालधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष और ताकतवर पाटीदार नेता नरेश पटेल को लेकर फैसला करने में कांग्रेस की “देरी” पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह पूरे समुदाय का अपमान था। बता दें कि नरेश पटेल को राज्य में लगभग हर पार्टी अपने पाले में लाने के लिए प्रयासरत है।

हार्दिक ने कहा, “मुझे पीसीसी की किसी भी बैठक में आमंत्रित नहीं किया जाता है, कोई भी निर्णय लेने से पहले वे मुझसे सलाह नहीं लेते हैं, तो इस पद का क्या मतलब है? हाल ही में उन्होंने 75 नए महासचिवों और 25 नए उपाध्यक्षों की घोषणा की, क्या उन्होंने मुझसे सलाह भी ली, कि हार्दिक भाई, क्या आपको लगता है कि सूची से कोई मजबूत नेता गायब है?”

हार्दिक पटेल ने पिछले चुनावों से पहले गुजरात सरकार के खिलाफ एक सफल आंदोलन का नेतृत्व किया था और उन्हें खुद राहुल गांधी ने पार्टी में शामिल किया था। हार्दिक को 2020 में कांग्रेस का राज्य कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। चर्चित युवा पाटीदार चेहरे के रूप में हार्दिक इससे पहले भी पार्टी में प्रमुख भूमिका नहीं दिए जाने पर अपनी निराशा व्यक्त कर चुके हैं।

हार्दिक ने कांग्रेस को चेतावनी दी कि पार्टी ने पाटीदार आंदोलन के कारण ही 2015 के स्थानीय निकाय और 2017 के विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने 2017 में 182 सदस्यीय सदन में 77 सीटें जीती थीं। उन्होंने कहा, “लेकिन उसके बाद क्या हुआ? कांग्रेस में कई लोगों को लगता है कि पार्टी ने हार्दिक का सही इस्तेमाल नहीं किया।” उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि लोगों को पार्टी में उनसे खतरा महसूस हुआ।

द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में नरेश पटेल को लेकर हार्दिक ने कहा: “मैं टीवी पर देख रहा हूं कि कांग्रेस 2022 के चुनावों के लिए नरेश पटेल को शामिल करना चाहती है। मुझे उम्मीद है कि वे 2027 के चुनावों के लिए नए पटेल की तलाश नहीं करेंगे। पार्टी उन लोगों का उपयोग क्यों नहीं करती है जो उसके पास पहले से हैं?”

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, हार्दिक ने कहा: “हाल ही में, उनके कार्यकारी अध्यक्ष सहित पंजाब कांग्रेस के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोनिया गांधी से मिला। गुजरात कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष को समान सम्मान क्यों नहीं मिलता?”

नरेश पटेल के बारे में उन्होंने कहा कि जब नेताओं को शामिल करने जैसे फैसलों की बात आती है तो भाजपा “आक्रामक और तैयार” दिखती है। उन्होंने कहा, “नरेश पटेल (एक पार्टी में शामिल होने) की बात करते हुए दो महीने हो गए हैं, लेकिन कांग्रेस किसी निर्णय पर नहीं आ पाई है। यदि आप किसी समुदाय का सम्मान नहीं कर सकते, तो आपको उसका अपमान करने का भी कोई अधिकार नहीं है।”

Previous Post

दूध की मक्‍खी की तरह निकाल दिए जाते हैं उपेक्षि‍त वर्ग के नेता : मायावती

Next Post

पंजाब में मुफ्त बिजली के प्लान पर बोला विभाग- 5,000 करोड़ का पड़ेगा बोझ, यह सही वक्त नहीं

Next Post
झारखंड की आपत्ति के बाद सस्ती दर पर बिजली बेचने का आदेश जारी

पंजाब में मुफ्त बिजली के प्लान पर बोला विभाग- 5,000 करोड़ का पड़ेगा बोझ, यह सही वक्त नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मोदी कहां हैं?” विदेश दौरे को लेकर संजय राउत का केंद्र पर हमला
  • सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 38, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी मंजूरी
  • समस्याओं के समुचित समाधान का पथ है अनेकान्तवाद — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च राजकीय सम्मान
  • यूएई के परमाणु संयंत्र के पास ड्रोन हमला, बोला- जवाब देने का पूरा अधिकार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In