वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने वाले फाइटर पायलटों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि हमने सफलतापूर्वक चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया है और मैं इसके लिए अपने पायलटों को बधाई देता हूं।
बाइडन के इशारे पर हुई कार्रवाई
राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के मिशन को हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद एफ-22 लड़ाकू विमान ने कैरोलिना के तट पर चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया, जो पानी में जा गिरा। इसके तत्काल बाद मलबे को निकालने का काम शुरू हुआ।
एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि एफ-22 लड़ाकू विमान ने 9X सुपरसोनिक मिसाइल दागकर एक बार में ही चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया।
इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल
फाइटर प्लेन द्वारा चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के कुछ देर बाद ही इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने लगा। दरअसल, अमेरिका द्वारा चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
रक्षा अधिकारी ने बताया कि चीनी जासूसी गुब्बारा ने पहली बार अलास्का में 28 जनवरी को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था। इसके बाद 30 जनवरी को कनाडाई हवाई क्षेत्र में चला गया और फिर 31 जनवरी को उत्तरी इडाहो में अमेरिकी हवाई क्षेत्र में दोबारा प्रवेश किया।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

