• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बजट प्रस्तावों से पेट्रोल में एथनाल मिश्रण को मिलेगी रफ्तार, वर्ष 2025-26 तक 20 फीसद करने की तैयारी

बजट प्रस्तावों से पेट्रोल में एथनाल मिश्रण को मिलेगी रफ्तार, वर्ष 2025-26 तक 20 फीसद करने की तैयारी

February 5, 2023
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना

May 3, 2026
सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका

सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका

May 3, 2026
नेपाल में बालेन युग: बालेंद्र शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

काठमांडू से बड़ा संदेश: अमेरिकी दूत को पीएम बालेन शाह से मुलाकात से इनकार

May 3, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज से भारत की ओर ऊर्जा राहत: 45,000 टन एलपीजी टैंकर सुरक्षित रवाना

May 3, 2026
बुलेट ट्रेन

तेज़ रफ्तार का सपना साकार: स्वदेशी बुलेट ट्रेन से बदलेगा यात्रा का स्वरूप

May 3, 2026
डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

May 3, 2026
हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

May 3, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

अमेरिकी नौसेना ‘समुद्री लुटेरों’ जैसी? ट्रंप के बयान से मचा बवाल

May 3, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

अमेरिका–ईरान तनाव फिर चरम पर, ट्रंप ने ठुकराया शांति प्रस्ताव

May 3, 2026
दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई लोगों की मौत

दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई लोगों की मौत

May 3, 2026
एनकाउंटर

सिवान में बड़ा एनकाउंटर: हत्या कांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव मारा गया

May 3, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

हीटवेव पर सियासी गर्मी: कांग्रेस का केंद्र पर तीखा तंज

May 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

बजट प्रस्तावों से पेट्रोल में एथनाल मिश्रण को मिलेगी रफ्तार, वर्ष 2025-26 तक 20 फीसद करने की तैयारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 5, 2023
in देश, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
बजट प्रस्तावों से पेट्रोल में एथनाल मिश्रण को मिलेगी रफ्तार, वर्ष 2025-26 तक 20 फीसद करने की तैयारी

नई दिल्ली:आम बजट के प्रस्तावों से पेट्रोल में एथनाल मिश्रण के लक्ष्य को समय से पूरा करने में मदद मिलेगी। वर्ष 2025-26 तक पेट्रोल में 20 फीसद एथनाल मिश्रण कार्यक्रम को इससे रफ्तार मिलेगी। इसी के मद्देनजर आम बजट में अन्य जरूरतों में खपत के लिए एथनाल आयात को शुल्क मुक्त कर दिया गया है। हरित ऊर्जा के क्षेत्र में यह बड़ी पहल है, जिसे भारत में तेजी से अपनाया जा रहा है।

एथनाल मिश्रण कार्यक्रम में चीनी उद्योग क्षेत्र सबसे बड़ा हिस्सेदार

सरकार के पेट्रोल में एथनाल मिश्रण कार्यक्रम में चीनी उद्योग क्षेत्र सबसे बड़ा हिस्सेदार है। चीनी उद्योग में चीनी के सौ फीसद सह उत्पाद शीरा (मोलैसेस) का उपयोग अब एथनाल उत्पादन में हो सकेगा। दूसरी तरफ चीनी उदयोग क्षेत्र आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए सीधे गन्ने के रस से एथनाल उत्पादन भी करने लगा है। इससे भी एथनाल का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। दरअसल घरेलू रसायन उद्योग में एथनाल का प्रचुर मात्रा में उपयोग होता है। एथनाल के अन्य क्षेत्रों में हो रहे डायर्जन को रोकने के लिहाज से सरकार का यह कदम काफी मुफीद साबित होगा।

ग्रीन एनर्जी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की दिशा माना जा रहा है उत्साहजनक

एथनाल का उपयोग पेट्रोल में मिलाने के अलावा घरेलू रसायन, पेंट्स और फार्मास्युटिकल्स उद्योग में भारी मात्रा में होता है। इन क्षेत्रों की जरूरतों को सस्ते आयात से पूरा करने के मकसद से यह प्रयास एथनाल मिश्रण कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाएगा। ग्रीन एनर्जी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की दिशा में इसे उत्साहजनक माना जा रहा है। वर्ष 2013-14 में पेट्रोलो में मात्र 1.53 फीसद एथनाल मिलाया जा रहा था, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 10.17 फीसद पहुंच गया है। इसे वर्ष 2025-25 में बढ़ाकर 20 फीसद ‘कार्यक्रम ई-20’ को पूरा करना है। वैसे तो इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वर्ष 2030 का वर्ष निर्धारित किया गया था, जिसे पांच साल पहले ही पूरा कर लिया गया।

ई-20 के लिए 11 अरब लीटर एथनाल की पड़ेगी जरूरत

ई-20 के लिए कुल 11 अरब लीटर एथनाल की जरूरत पड़ेगी। जबकि घरेलू एथनाल उत्पादन क्षमता 14.8 अरब लीटर पहुंच गई है। इसमें 7.6 अरब लीटर एथनाल का उत्पादन गन्ने से और 7.2 अरब लीटर अनाज और अन्य बायोमास से किया जाएगा। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने पिछले सप्ताह ही एक कार्यक्रम में घोषणा की थी कि आगामी एक अप्रैल 2023 से देश के कुछ शहरों के पेट्रोल पंपों पर 20 फीसद एथनाल वाला पेट्रोल उपलब्ध होने लगेगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बाबत आटोमोबाइल क्षेत्र में किए जाने वाले बदलावों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Previous Post

दूसरे देशों के सफल माडल के आधार पर बदलेंगे साइनेज प्रणाली: गडकरी

Next Post

एफ-22 लड़ाकू विमान ने एक झटके में चीनी जासूसी गुब्बारे का किया काम तमाम, दागी थी सुपरसोनिक मिसाइल

Next Post
एफ-22 लड़ाकू विमान ने एक झटके में चीनी जासूसी गुब्बारे का किया काम तमाम, दागी थी सुपरसोनिक मिसाइल

एफ-22 लड़ाकू विमान ने एक झटके में चीनी जासूसी गुब्बारे का किया काम तमाम, दागी थी सुपरसोनिक मिसाइल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना
  • सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका
  • काठमांडू से बड़ा संदेश: अमेरिकी दूत को पीएम बालेन शाह से मुलाकात से इनकार
  • होर्मुज से भारत की ओर ऊर्जा राहत: 45,000 टन एलपीजी टैंकर सुरक्षित रवाना
  • तेज़ रफ्तार का सपना साकार: स्वदेशी बुलेट ट्रेन से बदलेगा यात्रा का स्वरूप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In