• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल गांधी बोले- भारत में लोकतंत्र खतरे में

विदेशी धरती पर भी कम नहीं होते राहुल गांधी के तेवर

March 4, 2023
सीजेआई सूर्यकांत

कर्नल सोफिया टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, सीजेआई बोले— “अब बहुत हो चुका”

May 8, 2026
कैलास मानसरोवर

नेपाल में सीमा विवाद फिर गरमाया, भारत से वार्ता की मांग तेज

May 8, 2026
लगातार दूसरी बार विजय को झटका, राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन मांगा

तमिलनाडु में सत्ता संग्राम तेज, टीवीके समर्थकों का राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन

May 8, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का कांग्रेस पर तंज: “हम ऐसे नहीं जो सहयोगियों को छोड़ दें”

May 8, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में तूफान का खतरा

May 8, 2026
दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, मंदिर और ढाबों को बनाया था निशाना

दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, मंदिर और ढाबों को बनाया था निशाना

May 8, 2026
स्टालिन

तमिलनाडु में प्रशासनिक हलचल: 100 से अधिक कानूनी अधिकारियों के इस्तीफे

May 8, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नाम पर फर्जीवाड़ा, साइबर ठगों का नया हथकंडा आया सामने

May 8, 2026
कुमार विश्वास बोले—बंगाल में शासन के लिए टकराव नहीं, समावेश जरूरी

कुमार विश्वास बोले—बंगाल में शासन के लिए टकराव नहीं, समावेश जरूरी

May 8, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

नियुक्तियों में असमानता पर सवाल: सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

May 8, 2026
भारत-यूएई साझेदारी को नई उड़ान, रणनीतिक सहयोग और गहरा होगा

भारत-यूएई साझेदारी को नई उड़ान, रणनीतिक सहयोग और गहरा होगा

May 8, 2026
ब्राजील-अमेरिका संबंधों में दरार, लूला ने ट्रंप से बात करने से किया इनकार

युद्ध नहीं वार्ता चाहिए: लूला दा सिल्वा ने ट्रंप को दिखाया पुराना ईरान समझौता

May 8, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 8, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

विदेशी धरती पर भी कम नहीं होते राहुल गांधी के तेवर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 4, 2023
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी बोले- भारत में लोकतंत्र खतरे में

File Photo

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में दिए अपने भाषण में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी समेत भारतीय लोकतंत्र पर राहुल गांधी के उठाए गए सवालों को लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। उनकी टिप्पणियों से नाराज भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने तो उन्हें झूठ बोलने का आदी और भारत की छवि को धूमिल करने वाला बता दिया। वैसे यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी विदेशी धरती से पीएम मोदी पर हमला बोला है। इससे पहले भी वह कई मौकों पर ऐसा कर चुके हैं। आइए डालते हैं एक नजर…

मई 2022, ब्रिटेन
लंदन में ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ सम्मेलन हो रहा था। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भारत की धरती भाजपा के हमले से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भारत की आवाज को दबा दिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं के जरिए ही भारत पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने सीबीआई और ईडी का नाम लेते हुए भारत के हालात की तुलना पाकिस्तान से कर डाली थी।

अगस्त 2018, ब्रिटेन और जर्मनी
इस वक्त राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। तब उन्होंने पीएम मोदी पर देश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को उठाकर हमला बोला था। ब्रिटेन और जर्मनी के अपने दौरे पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य पॉपुलिस्ट नेताओं से की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में बेरोजगारी से उपजे असंतोष को खत्म करने के बजाए, पीएम मोदी उस गुस्से को उभार रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि ऐसा करके वह देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

मार्च 2018, मलेशिया
मलेशिया के अपने दौरे पर राहुल गांधी ने भारत में नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। यहां राहुल भारतीय समुदाय के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी से पूछा गया था कि वह नोटबंदी का फैसला कैसे लागू करते? इस पर राहुल ने कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री होते और उनके पास कोई नोटबंदी वाली फाइल लेकर आता तो वह इसे डस्टबिन में डाल देते।

मार्च 2018, सिंगापुर
सिंगापुर के अपने इस दौरे पर राहुल गांधी वहां के ली कुआन यू स्कूल में सिंगापुर की पब्लिक पॉलिसी पर चर्चा कर रहे थे। राहुल गांधी ने भारत का जिक्र करते हुए कहा था कि यहां पर चुनाव जीतने के लिए लोगों को बांटने का खेल खेला जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें भारत के बारे में एक चीज सबसे ज्यादा पसंद है, वह है यहां की अनेकता में एकता और विविधता। लेकिन अब इसी चीज को लगातार चुनौती दी जा रही है।

जनवरी 2018, बहरीन
कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद यह राहुल गांधी का पहला विदेश दौरा था। वह बहरीन में एक एनआरआई सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। तब उन्होंने भारतीय युवाओं को नौकरी न दे पाने में नाकाम रहने पर भाजपा सरकार को जमकर सुनाया था। राहुल गांधी ने कहा था कि इसके चलते ही भारत में लोगों के बीच काफी ज्यादा गुस्सा पनप रहा है। उन्होंने यहां तक कह डाला था कि सरकार लोगों के बीच नफरत फैलाने में लगी हुई है।

सितंबर 2017, अमेरिका
यह मौका था बर्कली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में संबोधन का। यहां पर राहुल गांधी ‘इंडिया ऐट 70’ को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को जमकर सुनाया था। उन्होंने कहा कि अहिंसा का विचार आज खतरे में है। राहुल ने कहा कि अहिंसा ही एकमात्र रास्ता है जो मानवता को आगे लेकर जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल भारत की टॉप-100 कंपनियों पर ध्यान दे रही है।

Previous Post

बाड़मेर में होली पर निषेधाज्ञा लगाने को लेकर विरोध, भाजपा ने आदेश को बताया सरकार पर कलंक

Next Post

सुनील गावस्कर ने इंदौर की पिच को खराब रेटिंग देने पर आईसीसी को लताड़ा

Next Post
गावस्कर ने बताया सचिन के बाद कौन है वह खिलाड़ी, जिसे देखने के लिए हैं वह उत्साहित

सुनील गावस्कर ने इंदौर की पिच को खराब रेटिंग देने पर आईसीसी को लताड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कर्नल सोफिया टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, सीजेआई बोले— “अब बहुत हो चुका”
  • नेपाल में सीमा विवाद फिर गरमाया, भारत से वार्ता की मांग तेज
  • तमिलनाडु में सत्ता संग्राम तेज, टीवीके समर्थकों का राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन
  • अखिलेश यादव का कांग्रेस पर तंज: “हम ऐसे नहीं जो सहयोगियों को छोड़ दें”
  • देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में तूफान का खतरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In