• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अजमेर में धारा 144 लागू,  धार्मिक आयोजन के बैनर- झंडा लगाने पर लगाई पाबंदी

बाड़मेर में होली पर निषेधाज्ञा लगाने को लेकर विरोध, भाजपा ने आदेश को बताया सरकार पर कलंक

March 4, 2023
लखनऊ में सियासी पोस्टर विवाद, अखिलेश यादव को निशाने पर लेने से बढ़ा तनाव

लखनऊ में सियासी पोस्टर विवाद, अखिलेश यादव को निशाने पर लेने से बढ़ा तनाव

May 10, 2026
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों पर सीजेआई की चेतावनी, सख्त कार्रवाई के संकेत

May 10, 2026
बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये: पीएम मोदी

कांग्रेस पर पीएम मोदी का तीखा हमला, बताया ‘परजीवी राजनीतिक ताकत’

May 10, 2026
तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय, विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय, विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

May 10, 2026
चेन्नई में दिखा नया राजनीतिक समीकरण, राहुल गांधी और विजय एक मंच पर

चेन्नई में दिखा नया राजनीतिक समीकरण, राहुल गांधी और विजय एक मंच पर

May 10, 2026
थाने के पास भाजयुमो नेता को मारी गोली, लखनऊ में सनसनी

थाने के पास भाजयुमो नेता को मारी गोली, लखनऊ में सनसनी

May 10, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को मिली राहत

May 10, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, महानगरों में पुराने दाम लागू

May 10, 2026
जनसंख्या आंकड़ों को लेकर केंद्र का संकेत, रिजीजू बोले—बदलेगी तस्वीर

जनसंख्या आंकड़ों को लेकर केंद्र का संकेत, रिजीजू बोले—बदलेगी तस्वीर

May 10, 2026
नेपाल में बालेन युग: बालेंद्र शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर सख्ती, बिना पहचान पत्र सीमा पार करने पर रोक

May 10, 2026
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुईं सुप्रिया सुले, सभी सुरक्षित

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुईं सुप्रिया सुले, सभी सुरक्षित

May 10, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

मां ने बेचे जेवर, भाई ने ली जान; अमरोहा में रिश्तों का खौफनाक कत्ल

May 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

बाड़मेर में होली पर निषेधाज्ञा लगाने को लेकर विरोध, भाजपा ने आदेश को बताया सरकार पर कलंक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 4, 2023
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
अजमेर में धारा 144 लागू,  धार्मिक आयोजन के बैनर- झंडा लगाने पर लगाई पाबंदी

जयपुर:राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से सटे बाड़मेर जिले में धारा-144 (निषेधाज्ञा) लगाए जाने का मामला गर्मा गया। बाड़मेर के जिला कलेक्टर लोकबंधु ने 12 मार्च तक धारा-144 लागू कर किसी भी स्थान पर एक साथ पांच या इससे अधिक लोगों के एकसाथ एकत्रित होने पर रोक लगाई है। होली के पर्व पर धारा-144 लगाए जाने का भाजपा और हिंदू संगठनों ने विरोध किया है।

कलेक्टर ने आदेश में लिखा कि कोई भी इस तरीके से रंग न खेले कि किसी दूसरे की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। साथ ही दूसरे की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गाने नहीं बजाने और किसी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग नहीं लगाने की बात कही। इस आदेश को लेकर शुक्रवार को विधानसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने नाराजगी जताई।

राठौड़ ने कहा कि यह हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ कुठाराघात है। यह आदेश सरकार पर कलंक है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा कि सरकार इस आदेश पर जवाब दे। हालांकि, सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।

चिकित्सा विभाग की अनुदान मांगों पर हुई बहस

विधानसभा में शुकव्रार को चिकित्सा विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान भाजपा विधायक अभिनेष महर्षि ने जयपुर स्थित सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर भंडारी पर खुद के इलाज में भारी लापरवाही के आरोप लगाए। इस मामले में मुख्यमंत्री का जिक्र आने के बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ।

महर्षि ने कहा कि मुझे कोरोना हो गया था। मैं अस्पताल में भर्ती था। इलाज कर रहे डॉ. भंडारी ने मुझे चार इंजेक्शन लगा दिए। कुछ दवाइयां भी दी गईं। मेरी हालत खराब हो गई। दरअसल, डॉ. भंडारी ने गंभीर रूप से बीमार अभिषेक नामक रोगी के नाम वाला इंजेक्शन महर्षि को लगा दिया था।

उन्होंने बताया कि डॉ. भंडारी ने दूसरे का इंजेक्शन मुझे लगाकर गलत किया। बाद में जब नर्सिंगकर्मी से मैंने रिपोर्ट मांगी, तो पता चला कि इंजेक्शन किसी अभिषेक नामक रोगी का था। रिपोर्ट देखकर मैंने डॉ. भंडारी को फोन करके बुलाया। उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष का विधायक हूं, इसलिए शायद मुख्यमंत्री ने मारने के लिए कहा होगा।

भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी कौन सी अदृश्य शक्तियां हैं, जिनकी वजह से आप परेशान हैं। जब आप मंत्री बने थे, तो लोगों में चर्चा थी कि स्वास्थ्य विभाग के मंत्री का कितना साफ-सुथरा रंग है। अब आपका रंग, तो दिन-प्रतिदिन काला होता जा रहा है।

लाहोटी ने कहा कि कोरोना के समय ब्लैक फंगस के राजस्थान में 220 करोड़ के इंजेक्शन खरीदे गए। साथ ही 600 करोड़ के रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदे गए थे, लेकिन इनका हिसाब सार्वजनिक नहीं किया गया। बहस के दौरान सता पक्ष और प्रतिपक्ष के विधायकों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए। अस्पतालों में चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मियों की कमी पर नाराजगी जताई।

Previous Post

रोहित शर्मा का टूटा सपना, इंदौर में मिली हार के बाद धोनी के इस खास क्लब में नहीं हो पाएंगे शामिल

Next Post

विदेशी धरती पर भी कम नहीं होते राहुल गांधी के तेवर

Next Post
राहुल गांधी बोले- भारत में लोकतंत्र खतरे में

विदेशी धरती पर भी कम नहीं होते राहुल गांधी के तेवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लखनऊ में सियासी पोस्टर विवाद, अखिलेश यादव को निशाने पर लेने से बढ़ा तनाव
  • सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों पर सीजेआई की चेतावनी, सख्त कार्रवाई के संकेत
  • कांग्रेस पर पीएम मोदी का तीखा हमला, बताया ‘परजीवी राजनीतिक ताकत’
  • तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय, विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
  • चेन्नई में दिखा नया राजनीतिक समीकरण, राहुल गांधी और विजय एक मंच पर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In