मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती से सांसद Supriya Sule शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। हादसा उस समय हुआ जब पुणे से मुंबई लौटते वक्त उनकी कार को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रायगढ़ जिले के खालापुर क्षेत्र के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि सुप्रिया सुले, उनके चालक और साथ मौजूद अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे।
घटना के बाद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि गुजरात पंजीकरण संख्या वाले वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मारी। उन्होंने इस घटना को “बेहद भयावह अनुभव” बताया।
सुले ने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और हमेशा सीट बेल्ट पहनें। उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट के कारण ही इस हादसे में सभी सुरक्षित बच सके।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
