अलीगढ़:मंदिरों के बाहर लाउडस्पीकर पर कुरान का पाठ करने की धमकी देने वाली सपा नेत्री रुबीना खानम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। थाना सिविल लाइंस में पुलिस ने उनके वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीओ सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रुबीना ने बयान दिया है कि किसी ने भी मस्जिद के सामने पूजा आदि करके हमारी धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाई तो सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं के साथ मंदिर के सामने लाउडस्पीकर पर कुरान का पाठ करूंगी।
रुबिना ने धमकी भरे लहजे में कहा कि मस्जिदों के समक्ष किसी ने शांति भंग करने या मुस्लिम समुदाय को उकसाने का षडयंत्र किया गया तो हम लोगों ने भी चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। ऐसे लोग मुस्लिम समुदाय की खामोशी को कमजोरी न समझें।
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से वायरल हो रहा है। इसको लेकर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की है। सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया कि रुबीना का बयान विवादित होने पर उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
