• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह हुए बाहर

जसप्रीत बुमराह की पीठ की सफल सर्जरी हुई, खेल सकते हैं विश्व कप

March 9, 2023
ममता बनर्जी

बंगाल में सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

April 28, 2026
रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

April 28, 2026
सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

April 28, 2026
फडणवीस

मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन

April 28, 2026
सिर्फ उत्पीड़न नहीं? टीसीएस नासिक मामले में फंडिंग एंगल की जांच तेज

नाशिक टीसीएस केस में खुलासा, नाम बदलने और मलेशिया भेजने की साजिश के आरोप

April 28, 2026
S-400

भारत की सुरक्षा ढाल मजबूत, रूस ने सौंपा चौथा S-400

April 28, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

April 28, 2026
राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

April 28, 2026
बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

April 28, 2026
केजरीवाल-सिसोदिया सहित सभी आरोपियों को शराब घोटाला मामले में राहत

केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से किया इनकार

April 28, 2026
सलीम डोला भारत लाया गया, ड्रग सिंडिकेट और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जांच तेज

सलीम डोला भारत लाया गया, ड्रग सिंडिकेट और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जांच तेज

April 28, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी कीमतों में स्थिरता, कमर्शियल सप्लाई बढ़ाने का सरकार का दावा

April 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

जसप्रीत बुमराह की पीठ की सफल सर्जरी हुई, खेल सकते हैं विश्व कप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 9, 2023
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह हुए बाहर

file Photo

अहमदाबाद:भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी पीठ की सर्जरी करवा ली है और वह अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में टीम का हिस्सा हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को न्यूजीलैंड में अपनी पीठ की सर्जरी करवाई। वह मार्च के अंत तक न्यूजीलैंड में रहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की योजना के तहत बुमराह अगस्त में दोबारा अभ्यास शुरू करेंगे और विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वह धीरे-धीरे अभ्यास करेंगे।

गौरतलब है कि बुमराह ने सितंबर 2022 में आखिरी बार क्रिकेट खेला था, जिसके बाद वह पीठ में स्ट्रेस फैक्चर के कारण टीम से बाहर हो गए थे। बुमराह ने एशिया कप 2022 के बाद टी20 विश्व कप 2022 में भी हिस्सा नहीं लिया। हालिया रिपोर्टों के अनुसार वह मार्च में शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भी नहीं खेल सकेंगे।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ ने बुमराह को सर्जरी करवाने का विकल्प दिया था। बुमराह ने एनसीए और बीसीसीआई के साथ मिलकर यह फैसला लिया।

गौरतलब है कि बुमराह नवंबर 2022 से एनसीए में रिहैब से गुजर रहे थे। उन्होंने दिसंबर में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया था। बुमराह की प्रगति को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें श्रीलंका के विरुद्ध जनवरी में खेली गई सीमित ओवर शृंखला के लिए टीम में शामिल किया था।

बीसीसीआई ने हालांकि सावधानी बरतते हुए बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया और इसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जारी टेस्ट सीरीज में भी जगह नहीं बना सके।

भारतीय टीम प्रबंधन के साथ-साथ एनसीए भी चाहता है कि बुमराह की वापसी तभी हो जब वह पूरी तरह गेंदबाजी करने के लिए फिट हों। एकदिवसीय विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में भारतीय सरज़मीन पर ही होना है। इससे पहले भारत 50 ओवर के प्रारूप में आयोजित होने वाले एशिया कप में भी हिस्सा लेगा।

Previous Post

सस्पेंस से भरपूर आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की ‘गुमराह’ का टीजर रिलीज

Next Post

होली भाई दूज आज, जानिए बहनें किस मुहूर्त पर करें भाई का तिलक

Next Post
भाई दूज पर 2 घंटे 14 मिनट का रहेगा अति शुभ समय

होली भाई दूज आज, जानिए बहनें किस मुहूर्त पर करें भाई का तिलक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल में सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
  • रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला
  • सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”
  • मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन
  • नाशिक टीसीएस केस में खुलासा, नाम बदलने और मलेशिया भेजने की साजिश के आरोप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In