• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में अहम हिस्सा बनाने में भारत को सहयोग देगा अमेरिका: वाणिज्य मंत्री रिमांडो

संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में अहम हिस्सा बनाने में भारत को सहयोग देगा अमेरिका: वाणिज्य मंत्री रिमांडो

March 11, 2023
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू

April 23, 2026
दबाव से मुक्त होकर फैसले लें जज: न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना

हिंदुओं की एकता जरूरी, मंदिरों के नाम पर विभाजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट

April 23, 2026
सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

April 23, 2026
ट्रंप

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, 8 महिलाओं की फांसी रुकवाने की बात को बताया झूठ

April 23, 2026
होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नौसेना सचिव जॉन फेलन हटाए गए

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नौसेना सचिव जॉन फेलन हटाए गए

April 23, 2026
ब्रिटेन देगा फ्रांस को ८९२ मिलियन डॉलर, अवैध प्रवासी पारगमन रोकने के लिए बड़ा समझौता

ब्रिटेन देगा फ्रांस को ८९२ मिलियन डॉलर, अवैध प्रवासी पारगमन रोकने के लिए बड़ा समझौता

April 23, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

समझौते को अंतिम रूप देने के लिए ही ज़ेलेंस्की से मिलेंगे पुतिन, क्रेमलिन का बड़ा बयान

April 23, 2026
डेविड धवन ने बताया क्यों नहीं बनी शाहरुख खान संग फिल्म

डेविड धवन ने बताया क्यों नहीं बनी शाहरुख खान संग फिल्म

April 23, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

गहलोत का हमला: रिफाइनरी आग से परिसीमन तक सरकार घिरी

April 23, 2026
अखिलेश यादव ने सपा में नए नेताओं का स्वागत किया, भाजपा पर तीखा हमला

२०२७ की जंग से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

April 23, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

दुनिया में बढ़े एलपीजी के दाम, भारत में घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

April 23, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पड़ोसी देशों से सस्ता पेट्रोल, भारत में फिलहाल राहत कायम

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में अहम हिस्सा बनाने में भारत को सहयोग देगा अमेरिका: वाणिज्य मंत्री रिमांडो

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 11, 2023
in देश, बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में अहम हिस्सा बनाने में भारत को सहयोग देगा अमेरिका: वाणिज्य मंत्री रिमांडो

नई दिल्ली:अमेरिका भारत को सिर्फ सेमीकंडक्टर का बड़ा निर्माता बनने में ही मदद नहीं करेगा, बल्कि संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बनने में अपना सहयोग देगा। शुक्रवार को भारत के साथ वाणिज्य वार्ता के बाद अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रिमांडो ने कहा कि वह भारत को एक भरोसेमंद टेक्नोलॉजी पार्टनर के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर के निर्माण में जो कमी आएगी, उसकी पूर्ति अमेरिका करेगा।

सेमीकंडक्टर निर्माण में सहयोग के लिए होगा करार

सेमीकंडक्टर निर्माण में सहयोग के लिए दोनों देशों के बीच एक करार भी किया गया। अभी दुनिया में मुख्य रूप से तीन देश ही सेमीकंडक्टर का निर्माण करते हैं। इनमें पहले नंबर पर ताइवान है, जो दुनिया में इस्तेमाल होने वाले 60 फीसद सेमीकंडक्टर का उत्पादन करता है। अमेरिका व चीन भी सेमीकंडक्टर बनाते हैं।

अमेरिका का भरोसेमंद सहयोगी बन सकता है भारत

रिमांडो ने यह भी साफ कर दिया कि भारत वैश्विक सप्लाई चेन में अमेरिका का भरोसेमंद सहयोगी बन सकता है। दोनों देशों का संबंध काफी मजबूत आधारशिला पर टिका है और इस सहभागिता के कई सकारात्मक परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन से व्यापार को खत्म नहीं करेगा, लेकिन चीन अमेरिका से टेक्नोलॉजी लेकर उसे अपनी मिलिट्री में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए अमेरिका चाहता है कि भारत संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स की सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बने।

चार साल बाद हुई वाणिज्यिक वार्ता

चार साल के बाद अमेरिका और भारत के बीच वाणिज्यिक वार्ता हुई है और कोरोना महामारी की वजह से पिछले तीन सालों में दुनिया में हुए आर्थिक बदलाव के बीच यह वार्ता काफी अहम मानी जा रही है। इस मौके पर भारत के वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन निर्माण में अमेरिका की तरफ से भारत को मदद दी गई और उसके बाद भारत ने दुनिया के सैकड़ों देशों को वैक्सीन की सप्लाई की। यह दर्शाता है कि भारत कैसे वैश्विक सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बन सकता है

लगातार अपनी गुणवत्ता को सुधार रहा भारत

गोयल ने कहा कि भारत वस्तु व सेवा दोनों का गुणवत्ता वाला सप्लायर है। वैश्विक सप्लाई चेन का हिस्सा बनने के लिए भारत लगातार अपनी गुणवत्ता को सुधार रहा है और भारत की कोशिश है कि 90 फीसद तक अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करें।

वार्ता की खास बातें

  • सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन और इनोवेशन सहभागिता के लिए दोनों के देशों के बीच एमओयू किया गया
  • टैलेंट, इनोवेशन औऱ समावेशी विकास के लिए एक नए वर्किंग ग्रुप की शुरुआत, जो स्टार्टअप्स, एसएमई, स्किल डेवलपमेंट में एक दूसरे को सहयोग करने का काम करेंगे
  • ट्रैवल व टूरिज्म के लिए फिर से वर्किंग ग्रुप की शुरुआत की गई। इसके तहत दोनों देश ट्रैवल व टूरिज्म में नई संभावना तलाश करेंगे। वर्किंग ग्रुप ट्रैवल व टूरिज्म के एसएमई सेक्टर को अपना सहयोग देगा।
  • वस्तु व सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अमेरिका का अमेरिकन नेशनल स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूट और भारत का बीआईएस एक दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे
  • अमेरिका भारत में वर्ष 2024 में स्वच्छ ऊर्जा व पर्यावरण टेक्नोलॉजी में सहयोग के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों का एक मिशन भारत भेजेगा
  • भारत के ऊर्जा क्षेत्र में अवसरों की तलाश के लिए यूएस-इंडिया एनर्जी इंडस्ट्री नेटवर्क (ईआईएन) प्लेटफार्म की घोषणा
  • बायोफ्यूल के क्षेत्र में दोनों देश साथ काम करेंगे
Previous Post

मनी लॉन्ड्रिंग नियमों में सरकार ने किया बदलाव, PMLA के तहत लाए गए राजनीतिक व्यक्ति

Next Post

कोरोना से भारत जिस तरह निपटा वह दुनिया के लिए उदाहरण, उपराष्ट्रपति ने पीएम मोदी के कोविड प्रबंधन को सराहा

Next Post
जगदीप धनखड़ एनडीए के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट, नड्डा ने किया ऐलान

कोरोना से भारत जिस तरह निपटा वह दुनिया के लिए उदाहरण, उपराष्ट्रपति ने पीएम मोदी के कोविड प्रबंधन को सराहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू
  • हिंदुओं की एकता जरूरी, मंदिरों के नाम पर विभाजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट
  • सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
  • ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, 8 महिलाओं की फांसी रुकवाने की बात को बताया झूठ
  • होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नौसेना सचिव जॉन फेलन हटाए गए
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In