नई दिल्ली: सीमावर्ती राज्यों पंजाब और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक स्तर पर ब्लैकआउट और एयर रेड मॉक ड्रिल शुरू की है। प्रशासन का कहना है कि यह अभ्यास किसी भी आपात स्थिति, हवाई हमले या आतंकी खतरे की स्थिति में तैयारियों को परखने के उद्देश्य से कराया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पहलगाम आतंकी हमले की बरसी को देखते हुए अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई अहम मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं रामबन और किश्तवाड़ जैसे जिलों में सुरक्षा बलों ने विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
पंजाब में 24 अप्रैल की रात सभी जिलों में ब्लैकआउट अभ्यास कराया जाएगा। निर्धारित समय पर सायरन बजाए जाएंगे और चिन्हित क्षेत्रों की बिजली कुछ समय के लिए बंद रखी जाएगी। नागरिकों से अनावश्यक रोशनी बंद रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
अधिकारियों के अनुसार इस अभ्यास के दौरान आग लगने की स्थिति से निपटने, खोज एवं बचाव अभियान, प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित निकालने तथा यातायात नियंत्रण जैसी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा। अस्पताल, दमकल सेवा और अन्य आवश्यक सेवाओं को इससे अलग रखा गया है, ताकि आम जनजीवन प्रभावित न हो।
सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार की मॉक ड्रिल राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों का हिस्सा हैं। हाल के समय में सीमा पार गतिविधियों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बढ़ाने के कदम उठा रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
