नई दिल्ली:भारतीय सेना और अन्य खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि पाकिस्तान ने जासूसी के प्रयास करते हुए सेना के कुछ अधिकारियों को टारगेट किया था। पाक जासूसी से जुड़े साइबर सुरक्षा उल्लंघन का पता चलने के बाद सेना के कुछ अधिकारी जांच के दायरे में हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि उत्तर पश्चिम भारत में आर्मी फॉर्मेशन में तैनात अधिकारी कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों का हिस्सा थे, जिनमें कुछ पूर्व सैनिक और नागरिक भी जुड़े हुए थे। एक सूत्र ने कहा, “इन व्हाट्सएप ग्रुपों में जुड़े नागरिकों में से एक के पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटर होने का संदेह है।”
खबर के मुताबिक, सेना की जांच जारी है और वह यह पता लगा रही है कि क्या कोई गोपनीय जानकारी लीक हुई थी या संबंधित अधिकारियों ने घटना के दौरान “कुछ साझा” किया था। बताया जा रहा है कि सेवारत अधिकारी ऐसे व्हाट्सएप ग्रुपों का का हिस्सा थे। हालांकि नियम के मुताबिक, यह सेना की साइबर सुरक्षा नीति का उल्लंघन है।
सूत्रों ने कहा, “मौजूदा आदेशों के उल्लंघन को सख्त संभव तरीके से निपटा जाता है क्योंकि वे आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के अधीन हैं। जांच में दोषी पाए गए सभी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
