• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अलवर में बुलडोजर से तोड़ा गया 300 साल पुराना मंदिर, भाजपा बोली- बदला ले रही है कांग्रेस

अलवर में बुलडोजर से तोड़ा गया 300 साल पुराना मंदिर, भाजपा बोली- बदला ले रही है कांग्रेस

April 22, 2022
मृत कार्यकर्ता को बनाया प्रदेश सचिव, कांग्रेस की लापरवाही पर सियासी बवाल

मृत कार्यकर्ता को बनाया प्रदेश सचिव, कांग्रेस की लापरवाही पर सियासी बवाल

June 18, 2025
कांग्रेस

राजस्थान कांग्रेस का बड़ा दांव: स्थानीय चुनावों में 50% टिकट युवाओं के नाम

June 18, 2025
केजरीवाल ने किया ‘संजीवनी योजना’ का वादा, किसको और क्या मिलेगा फायदा

बिहार में आप का बिगुल, 243 सीटों पर चुनावी जंग का ऐलान

June 18, 2025
जसप्रीत बुमराह

बुमराह का खुलासा: वर्कलोड के चलते ठुकराई टेस्ट कप्तानी

June 18, 2025
वैभव सूर्यवंशी

वैभव का बढ़ा वजन, अब लिट्टी-चोखा भी छोड़ दिया

June 18, 2025
अरुणा ईरानी

महमूद ने बनाया भी, बर्बाद भी किया: अरुणा ईरानी का दर्द

June 18, 2025
विवेक अग्निहोत्री

विवेक का प्रहार: दीपिका की जेएनयू यात्रा पीआर की भारी भूल

June 18, 2025
मुकेश अंबानी

अंबानी का मास्टरस्ट्रोक: 500 करोड़ से 9,000 करोड़ की कमाई

June 18, 2025
शेयर बाजार

शेयर बाज़ार एक्सपायरी में बदलाव: एनएसई मंगलवार, बीएसई गुरुवार

June 18, 2025
रेलवे में क्रांति: नई ट्रेनें, अमृत स्टेशन और मेट्रो रिसर्च साझेदारी

रेलवे में क्रांति: नई ट्रेनें, अमृत स्टेशन और मेट्रो रिसर्च साझेदारी

June 18, 2025
गर्मी में राहत देगी गुजराती कैरी की खट्टी-मीठी कढ़ी

गर्मी में राहत देगी गुजराती कैरी की खट्टी-मीठी कढ़ी

June 18, 2025
नीलम

नीलम: शनि की कृपा का रहस्यमय द्वार

June 18, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 18, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

अलवर में बुलडोजर से तोड़ा गया 300 साल पुराना मंदिर, भाजपा बोली- बदला ले रही है कांग्रेस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 22, 2022
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
अलवर में बुलडोजर से तोड़ा गया 300 साल पुराना मंदिर, भाजपा बोली- बदला ले रही है कांग्रेस

अलवर : राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने मंदिर को बुलडोजर से तोड़े जाने को लेकर प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई है। अलवर में सराय गोल चक्कर के पास मंदिर में पहले मूर्तियों को कटर से काटा गया और फिर मंदिर को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इससे गहलोत सरकार भाजपा के निशाने पर आ गई है। इस मामले को लेकर नगरपालिका के ईओ, एसडीएम के साथ ही राजगढ़ विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर तहरीर दी गई है। हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अलवर में डेवेलपमेंट मास्टर प्लान के तहत राजगढ़ कस्बे के गोल सर्किल से मेला का चौराहा के बीच रास्ते में बाधा बने दुकानों और मकानों को ध्वस्त करने को लेकर रविवार को बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान मंदिर को भी गिरा दिया गया। सोशल मीडिया पर इस विध्वंसीकरण के वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। शिवालय में जूते पहने कर्मचारियों पर भी हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा फूट रहा है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीयां ने कहा कि 300 साल पुराना मंदिर अतिक्रमण कैसे हो सकता है। भाजपा अपनी एक टीम मौके पर भेज रही है, जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विकास के नाम पर भगवान के मंदिर पर प्रहार करना बेहद दुखद है। उन्होंने इसे लेकर राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह बदले की भावना के साथ वोट बैंक की पॉलिटिक्स को आगे बढ़ा रहे हैं।

अमित मालवीय का गहलोत सरकार पर हमला
मामले को लेकर भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट के जरिये कांग्रेस की गहलोत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने लिखा, ‘राजस्थान के अलवर में विकास के नाम पर तोड़ा गया 300 साल पुराना शिव मंदिर… करौली और जहांगीरपुरी पर आंसू बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना- यही है कांग्रेस का सेक्युलरिज्म।’ इसके बाद एक और ट्वीट में मालवीय ने कहा कि 18 अप्रैल को बिना नोटिस प्रशासन ने 85 हिंदुओं के पक्के मकानों पर दुकानों पर बुलडोजर चलाया था।

गहलोत के मंत्री बोले- …तो फिर बनवाएंगे मंदिर
भाजपा के एक अन्य नेता नवीन कुमार जिंदल ने कहा, ‘जिस प्रकार मुगलों ने हिन्दू मंदिरो को तोडा उसी प्रकार 10 जनपथ के फरमान के बाद राजस्थान के अलवर में अशोक गहलोत 300 साल पुराने मंदिर में से ड्रील करवाके शिवलिंग को उखड़वा रहे हैं। पापियों भगवान से डरो..’।

दूसरी तरफ भाजपा के आरोपों को कांग्रेस ने पूरी तरह से नकार दिया है। गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा नेता झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘राजगढ़ में नगरीय निकाय बोर्ड के चेयरमैन ने प्रस्ताव लाकर चौड़ीकरण कराया, जिसके चलते मंदिर और मकान गिराए गए।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई कानूनी दिक्कत नहीं हुई तो दोबारा से मंदिर को बनवाया जाएगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In