चंडीगढ़:पंजाब में सरकारी फैसले वापस लेने पर कांग्रेस ने CM भगवंत मान को घेरा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूछा कि पंजाब में सरकार कौन चला रहा है। जिस वजह से सरकार गलत फैसले ले रही है। फिर घबराकर उन्हें वापस लेना पड़ रहा है। वड़िंग ने मान को अफसरशाही पर लगाम कसने की भी नसीहत दे डाली।
क्या कहा वड़िंग ने
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जुगाड़ से बनी मोटरसाइकिल रेहड़ियों पर कार्रवाई रोकने के बाद कहा कि समझ नहीं आया कि सरकार कौन चला रहा है। अगर दिल्ली से सरकार चलेगी तो इस तरह के गलत फैसले होंगे। फिर घबराकर इन्हें वापस लेना पड़ेगा। ध्यान से सरकारी फैसले लो।
ससे पहले पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने CM भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल की कठपुतली कह दिया था। हालांकि बाद में सिद्धू इस बात से पलट गए। उन्होंने सीएम मान को अपना छोटा भाई बताया। सिद्धू ने कहा कि माफियाराज खत्म करने के लिए वह पार्टीबाजी से ऊपर उठकर मान का साथ देंगे।
प्रतिमा को लेकर भी उठे थे सवाल
CM भगवंत मान की सरकार ने विधानसभा में शहीद भगत सिंह और डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास किया। हालांकि बाद में चंडीगढ़ प्रशासन से मंजूरी को लेकर अड़ंगा लग गया। पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि विधानसभा की इमारत हेरिटेज बिल्डिंग है। वहां प्रतिमा के लिए मंजूरी नहीं मिलेगी। उन्होंने CM मान को कहा कि उन्हें गुमराह करने वाले अफसरों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
