• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शिंदे के साथ सरकार फिर भी BJP को नए दोस्त की दरकार! NCP में हलचल क्यों

महाराष्ट्र में क्यों होने लगी एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की बात, क्या बोले देवेंद्र फडणवीस

May 10, 2023
महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

April 18, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”

April 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर

April 18, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 18, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 18, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

बैंकों ने सोना–चांदी के आयात ऑर्डर रोके, सप्लाई बाधित होने की आशंका

April 18, 2026
सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

April 18, 2026
अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

April 18, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 18 अप्रैल 2026

April 18, 2026
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में क्यों होने लगी एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की बात, क्या बोले देवेंद्र फडणवीस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 10, 2023
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
शिंदे के साथ सरकार फिर भी BJP को नए दोस्त की दरकार! NCP में हलचल क्यों

File Photo

मुंबई:शिवसेना में विभाजन और महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के गठन से संबंधित याचिकाओं पर गुरुवार को आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की अटकलें जोरों पर हैं। विपक्षी पार्टियों ने कहा कि इस फैसले के बाद से शिंदे जरूर इस्तीफा दे देंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में  शिवसेना-भाजपा सरकार स्थिर है और शिंदे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

मीडियाकर्मियों के सवालों पर शिंदे ने कहा कि वह गुरुवार को शीर्ष अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद ही बोलेंगे। फडणवीस ने हालांकि जोर देकर कहा कि शिंदे इस्तीफा नहीं देंगे। फडणवीस ने मीडियाकर्मियों से कहा, “सरकार स्थिर है। शिंदे इस्तीफा नहीं देंगे। वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे और हम उनके नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेंगे।” विपक्षी नेताओं की तरफ से की गई टिप्पणियों को उन्होंने मूर्खतापूर्ण बताया, जिसमें कहा गया था कि फैसले के बाद शिंदे मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे।

इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि फैसला दिखाएगा कि न्यायपालिका स्वतंत्र है या दबाव में है। राउत ने मीडियाकर्मियों से कहा, “फैसला दिखाएगा कि क्या देश में लोकतंत्र है? क्या यह संविधान के अनुसार चल रहा है और क्या न्यायपालिका स्वतंत्र है या दबाव में है। हम न्याय का इंतजार कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यह फैसला इस बात का संकेत देगा कि देश का भविष्य क्या है। शिवसेना (यूबीटी) के एक अन्य नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह संविधान में विश्वास करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें फैसले से क्या उम्मीद है, तो उन्होंने कहा, “चलो 24 घंटे इंतजार करते हैं।”

इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि वे अदालत के फैसले का सम्मान करेंगे। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि फैसला दिखाएगा कि दल-बदल विरोधी कानून कितना प्रभावी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट से संविधान में दसवीं अनुसूची की भूमिका पर स्पष्टीकरण की अपेक्षा कर रहे थे, जिसमें दल-बदल पर प्रावधान हैं।

इस बीच, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक उत्सुकता से फैसले का इंतजार कर रहे हैं। विधायक संजय शिरसाट ने कहा, “हमने कानूनी पहलुओं की जांच के बाद ही (ठाकरे के खिलाफ) विद्रोह किया। फैसला संविधान के दायरे में होगा।”

Previous Post

कर्नाटक में वोटिंग खत्‍म, शाम 5 बजे तक 65.69 फीसद हुआ मतदान

Next Post

कर्नाटक के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, भाजपा को झटका; जदएस के क्या हाल?

Next Post
कर्नाटक के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, भाजपा को झटका; जदएस के क्या हाल?

कर्नाटक के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, भाजपा को झटका; जदएस के क्या हाल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत
  • कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”
  • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर
  • रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम
  • टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In