मुंबई:मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी को बहुत पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस पर इसने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। मलयालम में इसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका की और जीतू जोसफ ने डायरेक्ट किया। फिल्म की सफलता के बाद इसे चार अन्य भारतीय भाषाओं में बनाया गया। इनमें कन्नड़, तेलुगू, तमिल और हिंदी है। हिंदी में अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू ने लीड रोल किया। भारतीय भाषाओं के बाद अब ‘दृश्यम’ कोरियन भाषा में बनने जा रही है। भारतीय प्रोडक्शन बैनर पनोरमा स्टूडियोज और दक्षिण कोरिया के एंथोलॉजी स्टूडियोज ने रविवार को इसका ऐलान किया।
कान्स में मेकर्स ने की घोषणा
कान्स फिल्म फेस्टिवल के इंडियन पवेलियन में इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान दोनों स्टूडियोज के प्रमुख कुमार मंगत पाठक और जे चोई मौजूद रहे। मेकर्स के मुताबिक यह पहली भारतीय फिल्म है जिसे कोरियाई भाषा में आधिकारिक तौर पर बनाई जाएगी। कुमार मंगत पाठक ने कहा कि वह फ्रेंचाइजी को दक्षिण कोरिया में ले जाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि इससे भारत के बाहर पहुंच बढ़ेगी।
फिल्म को लेकर एक्साइटेड
ऑस्कर जीतने वाली फिल्म ‘पैरासाइट’ के एक्टर सॉन्ग कंग हो (Song Kang Ho) इसमें मुख्य भूमिका में होंगे। इसे किम जी वून डायरेक्ट (Kim Jee Woon) करेंगे। एंथोलॉजी स्टूडियोज के प्रमुख जे चोई ने कहा, ‘हिंदी में बेहद सफल इस फिल्म का रीमेक बनाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। पहली बार भारत और कोरिया के बीच इस प्रोजेक्ट का काफी महत्व है। पार्टनरशिप के जरिए हम भारतीय और कोरियन सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ लाने में सक्षम होंगे।’
कमाई का बनाया था रिकॉर्ड
बता दें कि ‘दृश्यमन एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। मलयालम में ‘दृश्यम’ साल 2013 में आई थी। इसके दो साल बाद 2015 हिंदी में यह आई। ‘दृश्यम 2’ मलयालम 2021 में रिलीज हुई और हिंदी में इसे 2022 में रिलीज किया गया। हिंदी में यह पिछले साल की चुनिंदा हिट फिल्मों में थी। वर्ल्डवाइड फिल्म ने करीब 345 करोड़ का कलेक्शन किया था।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

