पोर्ट मोरेस्बी:जी-7 और क्वाड बैठकों में भारत का डंका बजाने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो देशों ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी और फिजी देशों के शीर्ष नेताओं ने वैश्विक नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया है। इन देशों ने स्वीकारा कि पीएम मोदी ने संकट के वक्त दुनिया का नेतृत्व किया और कोरोना के वक्त कई देशों को संभाला। इससे पहले जी-7 सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी के पास जाकर उन्हें गले लगाया और ऑटोग्राफ मांगा था। बाइडेन ने पीएम मोदी से कहा था कि हमारे देश में आपके कई चाहने वाले हैं, इसलिए मेरे साथ डिनर का निमंत्रण स्वीकार कीजिए।
दुनिया के कई देशों के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके पीएम नरेंद्र मोदी को फिजी और पापुआ न्यू गिनी ने अपने देशों के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। इस सम्मान को पीएम मोदी ने सहर्ष स्वीकार किया। पीएम मोदी जी-7 समिट और क्वाड बैठकों के बाद इंडो पैसिफिक को ऑपरेशन के तीसरे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की।
फिजी और पापुआ न्यू गिनी से सर्वोच्च सम्मान
पीएम मोदी मोदी द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत और 14 प्रशांत द्वीप देशों के बीच एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए अपनी पहली यात्रा पर रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे। बैठक के बाद पीएम मोदी ने प्रशांत क्षेत्र के कई देशों के नेताओं से मुलाकात कर दोस्ती की ओर एक और कदम बढ़ाया। इस दौरान फिजी के पीएम स्टीफन राबुका और पापुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मरापे ने अपने अपने देशों के सर्वोच्च सम्मान से पीएम मोदी को नवाजा। पीएम मोदी को फिजी ने कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ तो मेजबान पापुआ न्यू गिनी ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु’ से पीएम मोदी को सम्मानित किया।
वैश्विक पहचान और दुनिया को संकट से उबारा
पीएमओ कार्यालय ने कहा, “भारत के लिए बड़ा सम्मान। प्रधान मंत्री मोदी को फिजी के पीएम द्वारा फिजी के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है।” पीएम मोदी को वैश्विक नेतृत्व और कोरोना काल के वक्त दुनिया को संकट से उबारने के लिए यह सम्मान मिला है। यह सम्मान अभी तक सिर्फ गिने-चुके लोगों को ही मिल पाया है।
पीएम मोदी ने क्या कहा
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर कहा, “फिजी के पीएम स्टीफन राबुका से मिलकर खुशी हुई। हमने विभिन्न विषयों पर शानदार बातचीत की। भारत और फिजी के बीच संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। हम आने वाले वर्षों में इसे और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की आशा करते हैं।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

