नई दिल्ली:पंजाब के रूपनगर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश के सीएम भगवंत मान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने मान को सीएम बनाया लेकिन वो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के संतरी बन गए। दिल्ली की कांग्रेस नेता अलका लांबा के समर्थन में सिद्धू रूपनगर में एक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
बुधवार को पंजाब के रूपनगर में एक प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। उन्होंने कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की। कहा कि भगवंत मान को पंजाब की जनता के मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन वह तो दिल्ली के सीएम के संतरी बन गए।
सिद्धू ने भगवंत मान के दिल्ली दौरे की भी आलोचना की। कहा कि मान ने पंजाब को दिल्ली के पास गिरवी रख दिया है। इससे पहले सिद्धू ने मान को रबर का गुड्डा भी कहा था।
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने बीती 20 अप्रैल को कांग्रेस नेता अलका लांबा और आप के पूर्व नेता कुमार विश्वास के घर पर दबिश दी थी। विश्वास के खिलाफ रूपनगर कस्बे के सदर थाने में 12 अप्रैल को मामला दर्ज कराया गया था।
दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले कुमार विश्वास ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे और उन्हें अलगाववादियों का समर्थक बताया था। वहीं, अलका लांबा पर कुमार विश्वास के बयान का समर्थन करने का आरोप है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

