• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पटना में रहना है तो मेहनत करनी होगी, वरना बाहर कर दिए जाएंगे…. पुलिसकर्मियों से बोले डीजीपी एसके सिंघल

पटना में रहना है तो मेहनत करनी होगी, वरना बाहर कर दिए जाएंगे…. पुलिसकर्मियों से बोले डीजीपी एसके सिंघल

April 28, 2022
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

2020 चीन तनाव पर नरवणे का स्पष्ट बयान: “न अकेले थे, न असमर्थित”

April 24, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

विवाह शोषण का माध्यम नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

April 24, 2026
भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

April 24, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

रूस ने 22,000 किलोग्राम सोना बेचा, बढ़ते बजट घाटे के बीच उठाया आर्थिक कदम

April 24, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच भारतीय जहाज सुरक्षित, 14 अब भी फारस की खाड़ी में

April 24, 2026
बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

April 24, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

उद्धव ठाकरे के नाम पर एमवीए में बढ़ी सहमति, कांग्रेस पर दबाव

April 24, 2026
रोहिणी आचार्य

बिहार में एलपीजी को लेकर राजनीति गरमाई, विपक्ष ने सरकार को घेरा

April 24, 2026
2050 की दुनिया: बदलता जनसंख्या संतुलन और नई वैश्विक चुनौती

2050 की दुनिया: बदलता जनसंख्या संतुलन और नई वैश्विक चुनौती

April 24, 2026
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

‘रामायण’ का ग्लोबल अवतार: अंग्रेज़ी वर्जन 8 नवंबर को हो सकता है रिलीज़

April 24, 2026
ऐश्वर्या राय बच्चन का पुराना बयान फिर वायरल, निजी संबंधों पर चर्चा तेज

ऐश्वर्या राय बच्चन का पुराना बयान फिर वायरल, निजी संबंधों पर चर्चा तेज

April 24, 2026
लगातार सफलता की कहानी: राउंडग्लास हॉकी अकादमी के चार खिलाड़ी चयनित

लगातार सफलता की कहानी: राउंडग्लास हॉकी अकादमी के चार खिलाड़ी चयनित

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

पटना में रहना है तो मेहनत करनी होगी, वरना बाहर कर दिए जाएंगे…. पुलिसकर्मियों से बोले डीजीपी एसके सिंघल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 28, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पटना में रहना है तो मेहनत करनी होगी, वरना बाहर कर दिए जाएंगे…. पुलिसकर्मियों से बोले डीजीपी एसके सिंघल

पटना:पुलिसिंग के लिहाज से संवेदनशील थानों के कामकाज की समीक्षा को लेकर दूसरे सप्ताह भी आला पुलिस अफसरों की टीम फील्ड में डटी रही। मुख्यालय के सीनियर पुलिस अफसरों के साथ रेंज आईजी-डीआईजी और जिलों के एसपी को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीजीपी एसके सिंघल खुद पटना के दीघा और राजीव नगर थाना पहुंचे और एक-एक बिंदु पर समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को दो टूक कहा कि पटना में रहना है तो मेहनत करनी होगी, नहीं तो राजधानी से बाहर कर दिए जाएंगे।

बिहार के 216 थानों के कामकाज की समीक्षा का फैसला पिछले दिनों पुलिस मख्यालय ने लिया था। डीजीपी एसके सिंघल ने इसके लिए फील्ड में तैनात अफसरों के साथ ही मुख्यालय से एडीजी और आईजी रैंक के 28 अफसरों को भी जिम्मेदारी दी है। इन अफसरों को प्रत्येक बुधवार को एक थाना का दौरा कर वहां हो रहे काम की छानबीन करनी है। इसी कड़ी में आज राज्य के सभी जिलों में किसी न किसी सीनियर अफसर की मौजूदगी में थाना के कामकाज की समीक्षा की गई।

डीजीपी समेत तमाम पुलिस अफसर समीक्षा के क्रम में दो बातों पर फोकस कर रहे हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ थाना स्तर पर लंबित वारंट और कुर्की के निष्पादन पर जोर दिया जा रहा है। जहां ज्यादा संख्या में वारंट आदि लंबित हैं उन्हें सख्त हिदायत भी दी जा रही है। दीघा और राजीव नगर थाना के दौरे के दौरान डीजीपी ने लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा कि दिन-रात मेहनत करना है तो करें पर किसी भी सूरत में वारंट लंबित नहीं रहने चाहिए। गिरफ्तारी हर हाल में करनी होगी। यदि कोई पुलिसकर्मी मेहनत नहीं करता है तो उसे पटना से बाहर कर दिया जाएगा। डीजीपी के साथ एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार और आईजी मुख्यालय गणेश कुमार भी थे।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक पिछले हफ्ते दिए गए टारगेट के अनुसार थानों की समीक्षा का 99 प्रतिशत काम पूरा हो गया। अधिकारी फील्ड में गए और थानों के कामकाज की समीक्षा की। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट भी भेज दी है, जिसकी समीक्षा की जा रही है। फिलहाल यह देखा जा रहा है कि कहां क्या कमी है और उसे दूर करने के लिए क्या किए जा सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट के आधार पर अभी किसी पुलिस अधिकारी या कर्मी पर एक्शन नहीं लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट की समीक्षा के बाद जरूरी हुआ तो एक्शन लिया जाएगा।

Previous Post

भीषण गर्मी के बाद बिजली कटौती से लोग परेशान, शहर से लेकर गांवों में आठ घंटे गुल रही बत्ती

Next Post

पंजाब को रख दिया गिरवी, केजरीवाल के संतरी बन गए भगवंत मान… सिद्धू का फिर हमला

Next Post
आपने 24 घंटे मांगे थे, अब कौन रोक रहा है… अरविंद केजरीवाल पर नवजोत सिद्धू की गुगली

पंजाब को रख दिया गिरवी, केजरीवाल के संतरी बन गए भगवंत मान... सिद्धू का फिर हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 2020 चीन तनाव पर नरवणे का स्पष्ट बयान: “न अकेले थे, न असमर्थित”
  • विवाह शोषण का माध्यम नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर
  • रूस ने 22,000 किलोग्राम सोना बेचा, बढ़ते बजट घाटे के बीच उठाया आर्थिक कदम
  • होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच भारतीय जहाज सुरक्षित, 14 अब भी फारस की खाड़ी में
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In