अगर फैशन के तौर पर डायमंड पहन रहे हैं तो थोड़ा ज्योतिषियों की राय पर भी विचार कर लें। हीरा हर किसी के लिए नहीं होता है। राशि के हिसाब से कुल 6 राशियां ऐसी हैं, जो हीरा पहन सकती हैं, इसके अलावा 5 राशियां ऐसी है जिन्हें बिल्कुल भी हीरा नहीं पहनना चाहिए। दरअसल ज्योतिष और रत्न शास्त्र के अनुसार रत्न आपकी कुंडली को देखकर पहनने के लिए बोला जाता है। अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह कमजोर है, तो उससे जुड़ा रत्न उस ग्रह को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा अगर आपकी राशि का कोई रत्न है, तो आपको उसे आजीवन पहनना चाहिए, लेकिन कुंडली के हिसाब से गलत रत्न पहनने पर जीवन पर नकारात्मक असर करने लगते हैं। ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ लग्न के लोग हीरा धारण कर सकते है, लेकिन कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लोगों को बिल्कुल भी हीरा नहीं पहनना चाहिए।
रत्नशास्त्र के अनुसार हीरा पहनना मात्र स्टेट्स सिंबल नहीं है, जिन राशियों के लिए यह पहनना बताया जाता है, उनको इसके पहनने से आर्थिक संपन्नता, हर किसी बुरी नजर से बचाता है, एक तरह से आपके लिए रक्षा कवच का काम करता है। इसके अलावा आपका सेल्फ कांफिडेंस बढ़ाता है। यही नहीं इसके पहनने से आपकी हेल्थ अच्छी रहती है। वहीं अगर इसके नकारात्मक विचारों की बात करें तो इससे आपके रिलेशनशिप में दरार आने लगती है। रात में नींद अच्छे से नहीं आती, हेल्थ भी खराब होने लगती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
