मुंबई:हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एलन आर्किन (Alan Arkin) का निधन हो गया है। ‘लिटिल मिस सनशाइन’ के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेता एलन आर्किन ने 89 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ ही साथ हॉलीवुड एक्टर्स ने भी एलन आर्किन को श्रद्धांजलि दी है। वहीं एलन आर्किन की फिल्मों को फैन्स याद करते हुए उनकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
घर में ली आखिरी सांस
वैराइटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 29 जून को अभिनेता एलन आर्किन ने अपने घर में ही अपनी आखिरी सांस ली। अभी तक अभिनेता के निधन की वजह सामने नहीं आई है और पुख्ता तौर पर इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है। बता दें कि एलन आर्किन का सिनेमाई करियर 7 साल का था और उन्होंने लिटिल मिस सनशाइन, ग्लेनगैरी ग्लेन रॉस और आर्गो जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।
बच्चों ने की निधन की पुष्टि
बता दें कि अभिनेता एलन आर्किन के बेटों एडम, मैथ्यू और एंथनी ने पिता के निधन की खबर की पुष्टि की है। अपने पिता को याद करते हुए उनके बेटे एडम, मैथ्यू और एंथोनी ने कहा, हमारे पिता एक कलाकार और मनुष्य दोनों ही रूप में प्रकृति की एक अद्वितीय प्रतिभाशाली शक्ति थे। एक प्यारे पति, पिता, दादा और परदादा, उन्हें बहुत प्यार किया जाता था और उनकी बहुत याद आएगी।”













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
